रायसेन/सिलवानी, दूसरे दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, January 18, 2022

रायसेन/सिलवानी, दूसरे दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी।

दूसरे दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी।

  • दोपहर तक विवादित दो में से एक महिला कर्मचारी को हटा कर औबेदुल्लागंज किया अटेच।

रायसेन/सिलवानी, दूसरे दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। नगर परिषद कार्यालय में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ नूतन खरे व निहारिका नगाइच के कर्मचारी विरोधी क्रियाकलापो व झूठी शिकायतो से त्रस्त होकर नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सोमवार से कामबंद हड़ताल पर रह कर नगर परिषद कार्यालय के बाहर गेट पर कड़-कड़ाती सर्दी में पंडाल में बैठे हुए है। लेकिन प्रशासन के द्वारा अभी तक दोनो ही विवादित महिला कर्मचारियो को नही हटाया जा सका है। कर्मचारियो की हड़ताल से कार्यालयीन व्यवस्था गडबड़ा गई है।

दो में से एक महिला कर्मचारी को हटाया

विवादित दो महिला कर्मचारियो क्रमश: नूतन खरे व निहारिका नगाइच को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ को संतुष्ट करने व आंदोलन समाप्त कराए जाने को लेकर कलेक्टर अरविंद्र कुमार दुबे के द्वारा एक सहायक राजस्व निरीक्षक नूतन खरे को सिलवानी नगर परिषद से हटा कर अस्थाई रुप से औबेदुल्लागंज नगर परिषद में संलग्न किए जाने का आदेष जारी किया गया है। जबकि आंदोलनरत कर्मचारी दोनो ही महिला कर्मचारियो को हटाए जाने के बाद ही हडताल समाप्त कर काम पर वापिस आने की मांग पर अडिग है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...