Post Top Ad
Friday, January 28, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न।
रायसेन, मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर अनिल डामोर की उपस्थिति में नगर पालिका मंडीदीप के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 क तथा इसके तहत बने मप्र नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डो का आरक्षण) नियम 1994 के प्रावधान अनुसार वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर सम्पन्न हुई। जिसके तहत मंडीदीप नगर पालिका का वार्ड क्रमांक-1 महावीर वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-2 बालगंगाधर तिलक वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्रमांक-3 राजा भोज वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्रमांक-4 इंदिरा गांधी वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-5 दुर्गा चौक वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), वार्ड क्रमांक-6 सुभाषचन्द्र बोस वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित हुआ। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-7 महात्मा गांधी वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त), वार्ड क्रमांक-8 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-9 डॉ जाकिर हुसैन वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्रमांक-10 डॉ भीमराव अम्बेडकर वार्ड अनुसूचित जाति (मुक्त), वार्ड क्रमांक-11 स्वामी विवेकानंद वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), वार्ड क्रमांक-12 चन्द्रशेखर वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-13 गुरूनानक वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-14 शिवाजी वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), वार्ड क्रमांक-15 गुरूगोविंद पंत वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-16 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-17 महाराणा प्रताप वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-18 राजीव गांधी वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड क्रमांक-19 जवाहरलाल नेहरू वार्ड अनुसूचित जाति (मुक्त), वार्ड क्रमांक-20 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड क्रमांक-21 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-22 डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-23 शहीद भगत सिंह वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-24 शहीद मंगल पाण्डेय वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-25 तात्या टोपे वार्ड अनारक्षित (महिला) तथा वार्ड क्रमांक-26 शहीद रामप्रसाद बिसमिल वार्ड अनारक्षित (मुक्त) किया गया है। इस प्रकार 04 वार्ड अनुसूचित जाति, एक वार्ड अनुसूचित जनजाति, 07 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग, 07 वार्ड अनारक्षित महिला के लिए तथा शेष 07 वार्ड अनारक्षित मुक्त रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद