Post Top Ad
Friday, January 21, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा की तैयारी पूरे मनोयोग से कराई जाए - एम.एल. राठौरिया।
रायसेन/सिलवानी, छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा की तैयारी पूरे मनोयोग से कराई जाए - एम.एल. राठौरिया।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिलवानी में जिला शिक्षा अधिकारी एम.एल. राठौरिया ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल ब्लॉक सिलवानी के समस्त प्राचार्य की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कोरोना गाईड लाईन का पालन किया गया। उन्होंने बैठक में निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा की तैयारी पूरे मनोयोग से कराई जाए। सभी छात्र-छात्राओं से शिक्षक फोन पर बात करें और उनके अध्यन की प्रगति का विवरण प्राप्त करें एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति तत्काल करके छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति पहुंच सके इसके लिए अनिवार्य रूप से प्रयास किए जाएं। कोई भी बच्चा छात्रवृत्ति से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करें। साथ ही राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जो भी कार्य हैं उनको समय-सीमा में पूर्ण कर लिया जाए। कर्मचारियों की सर्विस बुक का वेरीफिकेशन, अपडेशन समय सीमा में किया जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी एम.आर बागड़ी ने प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जितनी गतिविधियां राज्य सरकार के माध्यम से विद्यालयों के लिए निर्धारित हैं उनका समय सीमा में पालन करना सभी लोग सुनिश्चित करें। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी ने जिले के अधिकारियों के समक्ष विकासखंड की शैक्षणिक प्रगति एवं कार्य की प्रगति से अवगत कराने के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी एवं एडीपीसी बागड़ी का स्वागत किया। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आजाद राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक सिलवानी के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद