Post Top Ad
Monday, January 31, 2022
Home
अपराध
जबलपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
मोहम्मद शरीफ दो बच्चों की मां को भोपाल लाकर करता रहा शारीरिक शोषण, महिला घर वापस पहुँची तो पति ने भी दिया तलाक, महिला ने कराया प्रकरण दर्ज।
मोहम्मद शरीफ दो बच्चों की मां को भोपाल लाकर करता रहा शारीरिक शोषण, महिला घर वापस पहुँची तो पति ने भी दिया तलाक, महिला ने कराया प्रकरण दर्ज।
जबलपुर। दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर एक युवक जबलपुर से भोपाल ले गया। वहां उसके साथ रेप किया पर शादी नहीं की। महिला घर लौटी और उसकी करतूत पति को पता चली तो उसने भी तलाक दे दिया। दोनों तरफ से छली गई महिला ओमती थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया।
ओमती पुलिस के मुताबिक महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। नया मोहल्ला निवासी मोहम्मद शरीफ ने उसे प्यार के झांसे में फंसा लिया। 1 दिसंबर 2021 को अपने साथ भोपाल ले गया। वहां निकाह करने का झांसा देते हुए उसके साथ रेप किया। उसके साथ कई दिनों तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद 11 दिसंबर 2021 को उसे लेकर जबलपुर लौट आया। पीड़िता ने मोहम्मद शरीफ से शादी की बात कही तो उसने धमकाते हुए मना कर दिया।
इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और रेप का मामला दर्ज कराया। उधर, महिला के गायब होने पर पति ने ओमती थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पति को पत्नी के बारे में पता चला कि वह मोहम्मद शरीफ के साथ गई है तो उसने साथ रखने से मना कर दिया। ओमती टीआई के मुताबिक महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर केस कलौंजी भोपाल को ट्रांसफर कर दी गई है।
Tags
# अपराध
# जबलपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद