Post Top Ad
Saturday, January 22, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, नगर में लगे जगह-जगह कचरे के ढेर, संक्रामक फैलने का बना खतरा, नगर में दम तोड़ रहा स्वच्छता अभियान।
रायसेन/सिलवानी, नगर में लगे जगह-जगह कचरे के ढेर, संक्रामक फैलने का बना खतरा, नगर में दम तोड़ रहा स्वच्छता अभियान।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। नगर की गलियो व सड़को पर लगे कचरे के ढेर, गंदगी से बदबदाती नलियां, वार्डो में विचरण करते सूअर। यह पहचान बन चुकी है विधानसभा मुख्यालय सिलवानी की। हालांकि स्वच्छता व सफाई व्यवस्था के नाम पर प्रति माह नगर परिषद के द्वारा करीब 6 लाख रुपए खर्च किए जा रहे है। बावजूद भी नगर में सफाई की औपचारिकता ही देखी जा रही हैं। 15 वार्डो में विभाजित नगर परिषद के बाशिंदे सफाई ना होने से खासे परेशान है। नगर के प्रत्येक वार्ड की प्रत्येक गली व सड़क पर कचरे के ढेर लगे हुए अकसर ही देखे जा सकते है। नालियां गंदगी से भरी हुई है। लेकिन सफाई व्यवस्था के जिम्मेदार और नगर परिषद का अमला लगातार सफाई व्यवस्था की अनदेखी कर रहा है। हालांकि नागरिक अनेको दफा नगर परिषद से नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्थ किए जाने की मांग कर चुके है। लेकिन जायज मांग को भी नगर अंदाज किया जा रहा है।
नियमित सफाई ना होने व सफाई कामगारो के द्वारा सफाई की औपचारिकता किए जाने से कचरे व गंदगी से बदबू फैल रही है। सफाई ना होने से संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है। हालांकि वर्तमान में कोरोना की तीसरी लहर आने की सभावना जताई जा रही है। जबकि प्रति दिन कोरोना प्रभावित मरीज भी सामने आ रहे है। लेकिन नगर की सड़को व नालियो की साफ-सफाई कराए जाने को लेकर नगर परिषद गंभीर नही दिखा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के प्रत्येक गांवो-शहरो को स्वचछ बनाए जाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित विभागो को स्वच्छता के तहत लाखो रुपए की राशि भी आवंटित की जा रही है। लेकिन प्रापत राशि का समुचित उपयोग नही कया जा कर प्रधान मंत्री के स्वच्छ भारत अभियान का नगर परिषद सिलवानी में खुला मखौल उड़ाया जा रहा है। नगर की स्वयं सेवी संस्थाओ व नागरिको सफाई व्यवस्था को दुरुस्थ किए जाने की मांग की हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद