रायसेन/सिलवानी, संयुक्त किसान मोर्चा ने मनाया विश्वासघात दिवस। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 31, 2022

रायसेन/सिलवानी, संयुक्त किसान मोर्चा ने मनाया विश्वासघात दिवस।

संयुक्त किसान मोर्चा ने मनाया विश्वासघात दिवस।

रायसेन/सिलवानी, संयुक्त किसान मोर्चा ने मनाया विश्वासघात दिवस।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ सोमवार को विश्वासघात दिवस मनाया। तथा महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर जिले के विभिन्न स्थानो से आए किसान मौजूद रहे। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष बालमुकुंद रघुवंशी ने बताया कि किसान संगठनो के द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए 3 कृषि कानूनो को वापिस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली में करीब 14 माह तक आंदोलन किया था। फल स्वरुप किसानो के आंदोलन के आगें केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। तथा कृषि कानून वापिस लेकर किसानो की अन्य मांगों को माने जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा किसी भी वायदे को अभी तक पूर्ण नही किया। केंद्र सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ जिले भर के किसानो के द्वारा विश्वासघात दिवस मनाया जाकर कलेक्टर को जिला मुुख्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा के बेनर तले एक ज्ञापन साैंपा गया। कार्यक्रम में गौहरगंज, सिलवानी, उदयपुरा आदि स्थानो के किसान शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री मनमोहन रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष भरत पटेल, सुरजीत नागर, राहुल गौर आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...