रायसेन/सिलवानी, तीसरे दिन हुई आंदोलन कर्मचारियो की सुनवाई, आंदोलन की आड़ में नप गए सीएमओ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 19, 2022

रायसेन/सिलवानी, तीसरे दिन हुई आंदोलन कर्मचारियो की सुनवाई, आंदोलन की आड़ में नप गए सीएमओ।

तीसरे दिन हुई आंदोलन कर्मचारियो की सुनवाई, आंदोलन की आड़ में नप गए सीएमओ।

  • नप दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सोमवार से है कामबंद हड़ताल पर।

रायसेन/सिलवानी, तीसरे दिन हुई आंदोलन कर्मचारियो की सुनवाई, आंदोलन की आड़ में नप गए सीएमओ।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। नगर परिषद की दो महिला कर्मचारियो को हटाए जाने की मांग को लेकर बीते सोमवार से कामबंद हड़ताल कर रहे नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल से कार्यालय का कामकाज ठप्प हो गया है। नप के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो के द्वारा की जा रही कामबंद हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा विवादित 2 महिला कर्मचारियो में से एक महिला कर्मचारी नूतन खरे सहायक राजस्व निरीक्षक को औबेदुल्लागंज नप कार्यालय में अटेच कर दिया है। जबकि एक अन्य महिला कर्मचारी निहारिका नगाइच पर अभी तक कोई कार्रवाही नही की जा सकी है। आंदोलन कारी कर्मचारियो का कहना है कि जब तक दोनो ही महिला कर्मचारियो को नही हटाया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस आंदोलन से कार्यालय के कामकाज पर अनुकल प्रभाव पड़ रहा है। कोरोना से बचाव के लिए चलाया जाने वाला रोको-टोको अभियान भी तीन दिन से बंद पड़ा हुआ है। रोको-टोको अभियान राजस्व, पुलिस व नगर परिषद के संयुक्त दल के द्वारा चलाया जाता है।

आंदोलन की आड़ में नप गए सीएमओ

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो व दो महिला कर्मचारियों के बीच के विवाद में चल रहे काम बंद आंदोलन की गाज सीएमओ पर गिर गई। जिला प्रशासन के द्वारा सीएमओ राजेंद्र कुमार शर्मा को मूल पद सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर नगर परिषद बेगमगंज अटेच कर दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...