Post Top Ad
Monday, January 17, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।
रायसेन, बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जयपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे क्रमांक-12 स्थित बम्हौरी चौराहा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया, उसे घायल हालत में भोपाल रेफर किया गया है। यह हादसा रविवार की शाम सवा छह बजे का है। अंधेरा होने से एक्सीडेंट करने के बाद अज्ञात वाहन अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात वाहन की तलाश प्रारंभ की गई है। घाट खमरिया निवासी बृजेश उर्फ पप्पू पुत्र रमेश अपने साथी संतोप पुत्र पप्पू निवासी रामगढ़ के साथ सुल्तानपुर जोड़ से भोपाल की तरफ जा रहे थे। जैसे ही यह दोनों युवक बाइक से बम्हौरी ढाबा वाले चौराहा पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। गांव के लोगों ने जानकारी पुुलिस को दी। सुल्तानपुर थाना प्रभारी स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। इस हादसे में मृत हुए बृजेश उर्फ पप्पू पुत्र रमेश के शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया, जबकि 108 से घायल संतोष पुत्र पप्पू निवासी रामगढ़ को भोपाल पहुंचाया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद