Post Top Ad
Thursday, January 27, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, उत्साह से मनाया गया गणतत्र दिवस, तिरंगे को फहरा कर दी गई सलामी।
रायसेन/सिलवानी, उत्साह से मनाया गया गणतत्र दिवस, तिरंगे को फहरा कर दी गई सलामी।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगांठ नगर व अंचल में उत्साह के साथ मनाई गई। शासकीय भवनो पर संस्था प्रमुखों के द्वारा आन-वान-शान के प्रतीक तिरंगे को फहरा कर सलामी दी गई। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शासकीय भवनो पर बिजली की रोशनी की गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसडीएम कार्यालय व गांधी प्रतिमा पर एसडीएम संघमित्रा बौद्व, नगर परिषद कार्यालय पर सीएमओ रितु मेहरा, एसडीओपी प्रेम नारायण गोेयल, प्रिसंटन कालेज भवन पर संचालक संजीव रघुवंशी सहित उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य आजाद राय, परियोजना अधिकारी शकुंतला श्रीवास्तव, टीआई मायासिंह आदि के द्वारा कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जाकर सलामी दी गई। इस मौके पर नगर के स्वतंत्रता संगाम सेनानी के परिजनो व साईखेड़ा गांव पहुंचकर नायब तहसीलदार कविराज मेहरा तथा नप कर्मचारी देवेंद्र रघुवंषी के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद साहू की धर्म पत्नि सरस्वती बाई साहू का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस मौके पर मप्र मुस्लिम विकास परिषद के द्वार नगर में तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। रैली में डीजे पर देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। नगर की विभिन्न सड़को से गुजरने के बाद रैली प्रारंभिक स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गई। कोविड के प्रकोप के चलते इस बार नगर में ना तो कार्यक्रम आयोजित किए जा सके और ना ही स्कूली बच्चो के द्वारा रैली निकाली जा सकी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद