जीवन में खेल का भी विशेष महत्व है- राजीव अग्रवाल
- स्वामी विवेकानंद स्र्पोटस अकादमी को विवेकानंद ट्राफी का समापन।
घातक रिपोर्टर अंकित कुशवाह, मण्डीदीप ।
जीवन में शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ खेल का भी विशेष महत्व है। खेल से बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ्य रहते हैं और बच्चों का विकास भी तेजी से होता है। उपरोक्त बात ऐसोसियन आफ आल इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कही। वह बुधवार को नगर में स्वामी विवेकानंद स्र्पोटस अकादमी द्वारा आयोजित विवेकानंद ट्राफी के समापन पर बोल रहे थे। उन्होने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारे खिलाड़ियों को सीखने के नए अवसर मिलेंगे और वे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चे प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ ही स्पोर्टस में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। हम बच्चों को ऐसी शिक्षा देना चाहते हैं जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखारकर देश-प्रदेश ही नहीं विदेशों में भी अपना, अपने माता-पिता का नाम रौशन करे। इस दौरान हर्षे इण्डिया के डीजीएम राहुल सेल, खेल एवं युवक कल्याण विभाग के उपसंचालक जोस चाको, जिला क्रिड़ा अधिकारी जलज चतुर्वेदी, एकाडमी के संरक्षक जीवन चोकसे ने भी सबोधिंत किया। एकाडमी के अध्यक्ष सरोज गिरी व कार्यकारी अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि अकादमी द्वारा 8 जनवरी से 12 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद ट्राफी का आयोजन किया गया था, जिसमें बैडमैंटन प्रतियोगिता, बालीबाल प्रतियोगिता, कबडडी प्रतियोगिता, खो खो प्रतियोगिता, कराटे प्रतियोगिता व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिनके विजेताओ को पुरूष्कार वितरण किया गया। इस दौरान कराटे के खिलाड़ीयो द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथियो मे, एकाडमी संरक्षक जगदीश सोनी, देवेन्द्र अजमेरा, केके चौबे, सहित संयोजक निर्मल यादव, सचिव जितेन्द्र मैना, उपाध्यक्ष, आकाश रघुवंषी, अखिलेष तिवारी, एमआर नामदेव, विवेक सगोड़े, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अतं में कार्यक्रम संयोजक विनोद जैन ने सभी का अभार व्यक्त किया।
यह हुुए पुरूस्कृत
रंगोली प्रथम: आरती पाल ग्रुप , द्वितीय: रूबी साहू ग्रुप, तृतीय: सपना मिश्रा ग्रुप
बैडमैंटन:
बालक वर्ग : प्रथम: रीतेष माडंली द्वितीय: लावीष तृतीय:रविराज शर्मा
बालिका वर्ग: प्रथम: रोशनी पटेल द्वितीय:नंदनी मालवीय तृतीय: स्वेता सिंह
शिक्षक वर्ग: प्रथम: अविनाश सुन्दरे द्वितीय:रमेष विष्वकर्मा तृतीय:नौषाद खान
षिक्षिका वर्ग: प्रथम: विनिता कुषवाह द्वितीय: लक्ष्मी लोधी तृतीय: किरण पटेल
खो खो प्रतियोगिता
बालक वर्ग: प्रथम: ओल्ड वारियर्स द्वितीय: मण्डीदीप स्र्पोटस एकाडमी, तृतीय: ग्रेफाइड हायर सेकण्डरी स्कूल
बालिका वर्ग: प्रथम: केके क्लब, द्वितीय: रानी कमलापति क्लब, तृतीय: करातेे क्लब
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता: प्रथम: सीएल आर्य हा.से स्कूल ,द्वितीय: षा.कन्या हा.से स्कूल , तृतीय:गोल्डन केरी हा.से स्कूल
कबडडी प्रतियोगिता
बालक वर्ग: प्रथम सतलापुर सेवन स्टार, द्वितीय आजाद इलेवन, व तृतीय गोल्डन केरी बालिका वर्गः प्रथम सस्ंकार भारती, द्वितीय गोल्डन केरी व तृतीय रानी कमलापति
बालीबाल प्रतियोगिता
बालक वर्ग प्रथम: इंडस क्लब द्वितीय: संस्कार भारती , तृतीय:इंडस टाउन क्लब
बालिक वर्ग प्रथम: महारानी लक्ष्मीबाई क्लब , द्वितीय: संस्कार भारती क्लब तृतीय: षासकीय कन्या हा.से स्कूल
योगा: गोल्डन केरी स्कूल व कराते: अमन पातरे गु्रप को पुरूस्कृत किया गया हैै।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद