बूथ विस्तारक पार्टी व लोगों के बीच पुल की भूमिका निभाएगें: अनिल चैरासिया।
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी पकड़ को और मजबूत करने में जुट गई है। मिशन-2022 के लिए 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में बूथ विस्तारक योजना भाजपा के लिए आधार बनेगी। स्व कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष में संगठन के विस्तार के लिए इसे प्रारंभ किया जा रहा है। बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने के लिए लोगों को भाजपा व केंद्र सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया जाए। विस्तारक पार्टी व लोगों के बीच पुल की भूमिका निभा कर उनका विश्वास जीतें। उपरोक्त बात रायसेन से पधारे मण्डीदीप मण्डल के विस्तारक अनिल चैरासिया व महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष वर्षा लोधी ने कही। वह नगर के एक होटल में भाजपा मण्डल द्वारा आयोजित बूथ विस्तारको की बैठक में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि विस्तारक जमीन सतह पर भाजपा के मंडल प्रधानों व शक्ति केंद्र प्रमुखों से समन्वय बनाकर काम करने के साथ जमीनी सतह पर जारी विस्तारकों की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विस्तारक अपनी जिम्मेवारी पूरी गंभीरता के साथ निभा रहे हैं। आने वाले समय में उनकी गतिविधियां और तेज हो जाएंगी। इस दौरान भाजपा नेता प्रेमषंकर साहू कहा कि पार्टी की चुनावी तैयारियों को तेजी देने में भाजपा के विस्तारक अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रेमषंकर साहू, पूजा मिश्रा, अमर पाल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूूद रहे।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद