मुस्लिम बुजुर्ग ने गाय के पास किया पेशाब तो एक व्यक्ति ने बुजुर्ग की कर दी पिटाई, टोपी उतरवाकर उसी के पैरों से कुचलवाया; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, January 30, 2022

मुस्लिम बुजुर्ग ने गाय के पास किया पेशाब तो एक व्यक्ति ने बुजुर्ग की कर दी पिटाई, टोपी उतरवाकर उसी के पैरों से कुचलवाया; देखे विडियो।

मुस्लिम बुजुर्ग ने गाय के पास किया पेशाब तो एक व्यक्ति ने बुजुर्ग की कर दी पिटाई, टोपी उतरवाकर उसी के पैरों से कुचलवाया।

मुस्लिम बुजुर्ग ने गाय के पास किया पेशाब तो एक व्यक्ति ने बुजुर्ग की कर दी पिटाई, टोपी उतरवाकर उसी के पैरों से कुचलवाया; देखे विडियो।

रतलाम। गाय के पास पेशाब करने पर एक शख्स ने मुस्लिम बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी। उसकी टोपी उतरवाकर उसी के पैर से कुचलवाया। वो हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। फिर भी उसे थप्पड़ मारे और हाथ मरोड़ा। यह मामला त्रिपोलिया गेट क्षेत्र का है। बुजुर्ग का आरोप है कि उसने कचरे के ढेर के पास बैठी गाय के पास पेशाब कर दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी वीरेंद्र राठौड़ ने पिटाई कर दी। थप्पड़ मारा, हाथ मरोड़ा। टोपी उतरवाकर पैर से कुचलवाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपी वीरेंद्र राठौड़ पर केस दर्ज कर लिया है।


वीडियो में जिस बुजुर्ग की पिटाई हो रही है, उसका नाम सैफुद्दीन है, उसकी हार्डवेयर की दुकान है। वीडियो में बुजुर्ग बार-बार माफी मांगता नजर आ रहा है। लेकिन आरोपी उसकी एक नहीं सुन रहा है। वो उसे लगातार उसकी टोपी पर लात मारने पर मजबूर कर रहा है। साथ ही गंदी-गंदी गालियां भी दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिनाख्त कर उसकी शिकायत पर आरोपी वीरेंद्र राठौड़ पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। 2 दिनों से ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद माणक चौक थाना पुलिस ने मामले की जांच की तो वायरल वीडियो रतलाम का ही निकला। माणक चौक थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि मामला 27 जनवरी का है। सैफुद्दीन पेशाब करने गया था। वीरेंद्र राठौर ने मारपीट की है। वीडियो सामने आने पर पीड़ित को बुलाकर शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...