भोपाल, पत्नी से परेशान होकर पति ने की खुदकुशी, युवक ने दुकान पर आकार लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा - तुम्हारे लिए मां-भाई-बहन को छोड़ा, इसका तुम्हें अहसास नहीं। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 31, 2022

भोपाल, पत्नी से परेशान होकर पति ने की खुदकुशी, युवक ने दुकान पर आकार लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा - तुम्हारे लिए मां-भाई-बहन को छोड़ा, इसका तुम्हें अहसास नहीं।

पत्नी से परेशान होकर पति ने की खुदकुशी, युवक ने दुकान पर आकार लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा - तुम्हारे लिए मां-भाई-बहन को छोड़ा, इसका तुम्हें अहसास नहीं।

भोपाल, पत्नी से परेशान होकर पति ने की खुदकुशी, युवक ने दुकान पर आकार लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा - तुम्हारे लिए मां-भाई-बहन को छोड़ा, इसका तुम्हें अहसास नहीं।

भोपाल। अवधपुरी शिवलोक फेस-टू में युवक ने अपनी ही दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पत्नी को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा- तुम्हारे लिए मैंने मां-भाई-बहन को छोड़ा, इसका तुम्हें अहसास नहीं, हमारा प्लाट बेटी के नाम कर देना। मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी है। पुलिस के मुतबकि पीरिया मोहल्ला में रहने वाला विक्रम विश्वकर्मा पिता रामसेवक विश्वकर्मा (35) फेब्रीकेशन का व्यापार करता था। शिवलोक फेस-2 में ओमप्रकाश शर्मा की दुकान किराये पर ले रखी थी। दुकान में वह वेल्डिंग का काम करता था। विक्रम प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह दुकान पहुंचा। उसने पाइप पर रस्सी का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। दोपहर करीब ढाई बजे ओम प्रकाश शर्मा दुकान पहुंचे। देखा कि दुकान का शटर बंद है। उन्होंने खिड़की से जाकर देखा तो पता चला कि विक्रम ने फांसी लगा ली है।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान का शटर खुलवाकर विक्रम का शव पीएम के लिए भेज दिया। विक्रम की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मदार मेरी पत्नी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। इसके बाद पत्नी दो दिन पहले रूठकर अपने मायके विदिशा चली गई थी। अनुमान लगाया जा रहा है विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से दुखी होकर उसने आत्महत्या की है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...