रायसेन/बरेली, रोको-टोको अभियान को नहीं दी जा रही गति। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 10, 2022

रायसेन/बरेली, रोको-टोको अभियान को नहीं दी जा रही गति।

रोको-टोको अभियान को नहीं दी जा रही गति।

रायसेन/बरेली, रोको-टोको अभियान को नहीं दी जा रही गति।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस घातक बीमारी से बचाव के लिए मास्क हर चेहरे पर अनिवार्य किया गया है और जो भी मास्क नहीं लगाएगा उसके ऊपर 200 रुपए की चालानी कार्येवाई करने का आदेश भी जिला स्तर पर जारी किया गया। बरेली शहर में सप्ताह के 1 दिन रोको-टोको अभियान को गति दी गई थी उसके बाद अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। अब सड़कों पर हालात यह है कि ना तो वाहन चालक और ना ही पैदल आवागमन करने वाले मास्क का उपयोग कर रहे हैं। नगर प्रशासन के अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली कहीं आम नागरिकों पर भारी ना पड़ जाए क्योंकि रायसेन जिले में कोरोना की पहली लहर में मरने वालों की सबसे अधिक संख्या बरेली में ही दर्ज की गई थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...