Post Top Ad
Sunday, January 23, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
युवती ने शादी से किया इन्कार तो सिरफिरे आशिक ने चाकू से ताबड़-तोड़ वार कर किया लहू-लुहान, युवती की उंगली भी काटी, पुलिस पहुंची तो गांव वालों ने किया पथराव।
युवती ने शादी से किया इन्कार तो सिरफिरे आशिक ने चाकू से ताबड़-तोड़ वार कर किया लहू-लुहान, युवती की उंगली भी काटी, पुलिस पहुंची तो गांव वालों ने किया पथराव।
उत्तरप्रदेश। गोरखपुर में सिरफिरे ने इश्क में नाकाम होने पर बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। शनिवार देर रात फैक्टरी से लौट रही युवती पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार कर उसकी उंगली काट दी। इससे युवती जमीन पर गिर पड़ी। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस पहुंची और उसे बचाने का प्रयास किया तो गांव वालों ने उल्टा पुलिस टीम को दौड़ा दिया और पथराव कर दिया। हालांकि, इस दौरान किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। युवती की हालात नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जनता आक्रोशित थी, पीआरवी पर कुछ लोगों ने पत्थर चलाया, लेकिन समझा बुझाकर मना लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
चिलुआताल इलाके के ग्राम मानीराम निवासी युवती पैदल ही फैक्टरी से काम कर घर जा रही थी। रात तकरीबन 8 बजे मानीराम रेलवे क्रासिंग दुर्गा मंदिर के पास छोटका सोनबरसा निवासी गौतम गौड़ से विवाद हो गया। युवक ने मोहब्बत करने व शादी करने की बात कही। युवती ने मना कर दिया तो वो आग बबूला हो गया। गांव में ही रहने वाले गौतम ने युवती के शरीर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया। एक साथ उसने प्रेमिका पर 6 से अधिक वार कर दिए। युवती गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गई। बताया जा रहा है कि युवती का 6 साल से उस युवक से प्रेम प्रसंग था। पहले वह शादी भी करना चाहती थी, लेकिन पिछले 5 महीने से वह युवक से नहीं मिल रही थी। युवक अब भी उसके पीछे पड़ा है और शादी करना चाहता है।
फैक्टरी से लौटने के बाद युवक ने युवती को गोरखनाथ स्थित एक मार्ट पर बुला कर शादी करने की बात करने लगा, लेकिन वह राजी नहीं हुई, फिर दोनों टेंपों में बैठ कर वापस मानीराम आए। रास्ते में युवक ने बहुत समझाने का प्रयास किया। मगर, युवती के इन्कार करने पर जानलेवा हमला कर दिया। युवती तीन भाई बहनों में सबसे छोटी है। दो संप्रदाय से जुड़ा मामला होने के चलते पूरे इलाके में तनाव हो गया। लड़की के संप्रदाय से जुड़े लोगों ने युवक को अपने कब्जे में लेने के लिए पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया। लड़की के गांव वालों का गुस्सा और सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए मानीराम गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिसकर्मी लोगों को शांत कराने के प्रयास में जुटे हैं। थानेदार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद