Post Top Ad
Sunday, January 30, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, विधायक राज्यवर्धन सिंह ने किया सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन।
राजगढ़/तलेन, विधायक राज्यवर्धन सिंह ने किया सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। शनिवार को तलेन उपमंडी प्रांगण में 17 लाख रुपए की लागत से हो रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक राज्यवर्धन सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन व कन्या पूजन कर हुई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक राजवर्धन सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सोनी, पीरुलाल भतकरिया, मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, चंद्रर सिंह यादव, कैलाश मोहन यादव, भारत सिंह यादव, नारायण सिंह यादव, बाबूलाल कश्यप, लक्ष्मी नारायण यादव, कृष्ण पाल सिंह परमार, शिव प्रसाद शर्मा, उत्तम सिंह चंदेल व गोपी राजपूत उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत साफा व माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि हम लोगों का प्रयास रहेगा कि तलेन उपमंडी को पूर्ण मंडी का दर्जा मिले। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय की मांग को लेकर कहा कि 1 तारीख को सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक होने वाली है उसमें मैं सीएम साहब से विशेष रूप से कहूंगा कि यहां महाविद्यालय मंजूर किया जाए। कार्यक्रम का संचालन योगेश पाटीदार ने किया तत्पश्चात सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर गिरधारी लाल जाटव, महेश भतकरिया, श्याम वात्रे, घनश्याम जाटव, आजाद वंशकार, मनोज यादव, राजेश सत्यम, श्याम जाट, मानसिंह यादव, निशांत शर्मा, मुकेश लाला, पवन यादव, शिव यादव, हेमंत शर्मा सहित कई कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद