Post Top Ad
Tuesday, January 11, 2022
Home
छत्तीसगढ़
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजनीति
विडियो
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने महिला पार्षद से किया अभद्र व्यवहार, दी गंदी-गंदी गालियां, सभापति के कक्ष में घुस कर महिला पार्षद से की हाथापाई; देखे विडियो।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने महिला पार्षद से किया अभद्र व्यवहार, दी गंदी-गंदी गालियां, सभापति के कक्ष में घुस कर महिला पार्षद से की हाथापाई; देखे विडियो।
छत्तीसगढ़। रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेस की महिला अध्यक्ष बरखा सिंह ने मर्यादा को तार-तार कर दिया। सोमवार को सभापति के चैंबर में बैठीं महिला पार्षद संजना शर्मा से हाथापाई की। इस दौरान सभापति जयंत ठेठवार ने बीच-बचाव किया, तो महिला अध्यक्ष ने गालियां देनी शुरू कर दीं। किसी तरह सभापति और अन्य पार्षद उन्हें बाहर ले गए। इसका वीडियो भी सामने आया है, लेकिन गालियां इतनी गंदी हैं कि उसे सुना नहीं सकते हैं। दरअसल, महिला पार्षद संजना शर्मा के वार्ड में नगर निगम का दस्ता अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। पार्षद संजना शर्मा ने इसका विरोध जताया और कहा कि निगम को पहले नोटिस देना चाहिए था। इसके बाद वह नगर निगम पंहुची और सभापति को मामले की जानकारी दे रही थीं। इसी बीच महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह गुस्से में तमतमाते हुए निगम पहुंच गई। वह सभापति के चैंबर में पहुंची और पार्षद संजना शर्मा से गाली-गलौज शुरू कर दी। पार्षद संजना ने विरोध किया तो महिला अध्यक्ष ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। यह देखकर सभापति जयंत ठेठवार और मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन महिला अध्यक्ष शांत नहीं हुईं। उन्होंने संजना शर्मा को गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद सभापति और अन्य पार्षद महिला अध्यक्ष बरखा सिंह को किसी तरह बाहर लेकर गए। इसके बाद भी महिला अध्यक्ष गालियां देती जा रही थीं।
विवाद भाजपाइयों की शिकायत पर अतरमुड़ा इलाके में मंगलभवन के पीछे अवैध कब्जे को हटाने से शुरू हुआ। BJP नेताओं ने निगम में शिकायत की थी कि नजूल जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को निगम की टीम में जाकर अतिक्रमण पर एक्सिवेटर चलाया और तोड़ दिया। इस पर इलाके की कांग्रेसी पार्षद संजना शर्मा ने निगम पर भाजपाइयों की शिकायत पर ज्यादा ध्यान देने और बिना नोटिस के तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। बरखा सिंह को महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बड़ी संख्या में महिला कांग्रेसियों ने विरोध कर वरिष्ठ कांग्रेसियों की अनदेखी का आरोप लगाकर बरखा को हटाए जाने की मांग की थी। विरोध करने वालों में संजना शर्मा भी थीं। बरखा ने बताया कि अतिक्रमण की शिकायत के बाद सभापति ने ही दोनों को निगम बुलाया था। वे पहुंचीं तो संजना कक्ष में बैठी मुस्कुरा रही थी। कांग्रेस के 22 पार्षद सभापति के चैंबर पहुंच गए। संजना ने कहा कि बरखा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस्तीफा देंगी। इसके बाद देर शाम को सारे पार्षदों ने कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला को लिखित शिकायत कर महिला अध्यक्ष पर कार्रवाई करने और उन्हें बर्खास्त करने की मांग कर दी। शाम को अध्यक्ष के साथ पार्षदों की बैठक हुई। अध्यक्ष ने दोनो पक्षों को सुनने के बाद हाईकमान से राय लेने के बाद आगे कार्रवाई की बात कही है।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह ने गाली-गलौज होने जैसी बात से इनकार किया है। कहा कि सभापति चैंबर में संजना से हल्की बहस जरूर हुई थी, लेकिन अभद्र व्यवहार का आरोप गलत है। जिस जगह पर अतिक्रमण हटाया जा रहा था वहा मैं कोई मकान नहीं बना रही हूं।
पार्षद संजना शर्मा का कहना है कि जहां अतिक्रमण तोड़ा जा रहा था उसके आगे बरखा सिंह का मकान भी बन रहा है, लेकिन मैने उसके विषय में कुछ नहीं कहा बावजूद इसके सभापति के चैंबर में आकर इस तरह का कृत्य बरखा सिंह ने किया है यह असहनीय है। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मैं इसकी शिकायत करूंगी। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो मैं कांग्रेस से इस्तीफा दे दूंगी।
सभापति जयंत ठेठवार का कहना है कि संजना ने अतिक्रमण हटाने में एक रूपता से कार्य करने को निगम की टीम से कहा था। ऐसे में मेरे चैंबर में आकर बरखा सिंह का गाली-गलौज करना अशोभनीय है। शांति से अपनी बात रखती तो आपसी सामंजस्य से निराकरण हो सकता था। इस मामले से विधायक सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
Tags
# छत्तीसगढ़
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजनीति
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद