Post Top Ad
Wednesday, January 19, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, शाकाहार अपनाने जय गुरुदेव संगत का सत्संग हुआ सम्पन्न।
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, शाकाहार अपनाने जय गुरुदेव संगत का सत्संग हुआ सम्पन्न।
घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। किरार भवन परिसर में तेंदूखेड़ा के जय गुरुदेव संगत का शाकाहार अपनाने को लेकर सत्संग संपन्न हुआ। इसमें बाहर से पधारे वरिष्ठ सत्संगियों द्वारा बाबाजी के बताये गये रास्ते पर चले तथा हम मानव होकर दानवों जैसा कोई काम ना करें। शाकाहार अपनाने से हमारा मन और तन दोनों स्वस्थ्य रहता है। परिवार में शांति और अच्छे संस्कार आचरण विचार आते हैं। मांसाहारियों के जीवन में कलह, परिवार में अशांति, तन वेडोल एवं अनेकों प्रकार की बीमारियां हमें घेरती है। जीवन बार-बार नहीं मिलता है, अनेक योनियों के बाद एक बार मानव योनि मिलती है। हम अपने कर्मों के माध्यम से समाज में एक अलग पहचान बनायें। किसी दूसरे जीव जन्तु को सताने उसे मारने का हमें कोई अधिकार नहीं है। हम दूसरों के साथ जैसा व्यवहार करते हैं वैसा ही हमारे जीवन में वापस लौटता है। जीव जंतुओं की हत्याओं के कारण ही आज हमारे चारों तरफ अनीति, अत्याचार, प्राकृतिक आपदाओं का बोलबाला बढ़ता चला जा रहा है। विचारों में परिवर्तन के साथ परिवारों में कलह और विचारों में भिन्नता के कारण बिखराव की स्थिति बनती चली जा रही है। इसलिए हम सभी शाकाहार अपनाने के लिए सभी को प्रेरित करें। सामूहिक आरती एवं भंडार के साथ सत्संग का समापन हुआ। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों को कलेंडर एवं डायरी भेंट किये गये।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# नरसिंहपुर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
नरसिंहपुर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद