रायसेन, समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन हेतु 05 फरवरी से किए जाएंगे किसान पंजीयन, जिले में बनाए गए 116 किसान पंजीयन केन्द्र। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, February 4, 2022

रायसेन, समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन हेतु 05 फरवरी से किए जाएंगे किसान पंजीयन, जिले में बनाए गए 116 किसान पंजीयन केन्द्र।

समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन हेतु 05 फरवरी से किए जाएंगे किसान पंजीयन, जिले में बनाए गए 116 किसान पंजीयन केन्द्र।

रायसेन, समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन हेतु 05 फरवरी से किए जाएंगे किसान पंजीयन, जिले में बनाए गए 116 किसान पंजीयन केन्द्र।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूॅ के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 5 फरवरी से प्रारंभ किए जा रहे हैं। कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे नॉन के महाप्रबंधक विवेक कुमार रंगारे द्वारा जिले में 116 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इन केन्द्रों पर पंजीयन कार्य 5 फरवरी से 5 मार्च 2022 तक प्रातः 07 बजे से रात्रि 09 बजे तक किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार वनाधिकारी पट्टाधारी/सिकमीदारी किसानों को वन पट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति उपलब्ध कराना जरूरी है। सिकमीदारी किसानों को पॉच हेक्टेयर से अधिक का पंजीयन नहीं किया जाएगा। पंजीयन के लिए एक फरवरी 2022 तक के अनुबंध ही मान्य होंगे। किसानों को भुगतान के लिए केवल राष्ट्रीयकृत बैंक अथवा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के एकल खाते ही मान्य होंगे। किसानों से पंजीयन के समय फसल की किस्म, रकबा एवं विक्रय योग्य मात्रा की जानकारी भी प्राप्त कर आवेदन में दर्ज करना जरूरी है। किसान की भूमि का रकबा एवं बोई गई फसल, फसल की किस्म का विवरण गिरदावरी एप से लिया जाएगा। जिले में वनाधिकार पट्टाधारी/सिकमीदारी किसानों का पंजीयन सहकारी समितियों के निर्धारित 116 पंजीयन केन्द्रों पर ही किया जाएगा।

रायसेन तहसील के तहत किसान पंजीयन केन्द्र

रायसेन तहसील के तहत कृषक सेवा सहकारी समिति रायसेन के तहत संस्था परिसर रायसेन, सेवा सहकारी समिति पैमत के तहत पैमत तथा मानपुर, सेवा सहकारी समिति बीदपुरा के तहत बीदपुरा, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर नकतरा, कृषक सेवा सहकारी समिति सॉची के तहत संस्था परिसर सॉची, कृषक सेवा सहकारी समिति पग्नेश्वर के तहत संस्था परिसर पग्नेश्वर और मेहगॉव, कृषक सेवा सहकारी समिति के तहत संस्था परिसर दीवानगंज, कृषक सेवा सहकारी समति सलामतपुर, सेवा सहकारी समिति नरवर, सेवा सहकारी समिति सॉचेत, सेवा सहकारी समिति रमपुरा केसरी के तहत संस्था परिसर खरबई में पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। 

गैरतगंज तहसील के तहत पंजीयन केन्द्र

गैरतगंज तहसील के तहत सेवा सहकारी समिति गैरतगंज के तहत संस्था परिसर गैरतगंज तथा विपणन सेवा सहकारी समिति गैरतगंज, सेवा सहकारी समिति देहगॉव के तहत संस्था परिसर देवनगर, विपणन सेवा सहकारी समिति आलमपुर के तहत संस्था परिसर, सेवा सहकारी समिति हिनोतिया महलपुर के तहत संस्था परिसर, सेवा सहकारी समिति गढ़ी के तहत संस्था परिसर गढ़ी, सेवा सहकारी समिति मुड़ियाखेड़ा,  सेवा सहकारी समिति सिंहपुर के तहत संस्था परिसर हरदौट तथा सेवा सहकारी समिति चांदपुर के तहत संस्था परिसर चॉदपुर को पंजीयन केन्द्र निर्धारित किया गया है।

बेगमगंज तथा सिलवानी तहसील के तहत पंजीयन केन्द्र

बेगमगंज तहसील के तहत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सुनहरा, विपणन सेवा सहकारी समिति बेगमगंज के तहत संस्था परिसर पैक्स बेगमगंज-2 एवं संस्था परिसर सुल्तानपुर, सेवा सहकारी समिति पांडाझिर तथा सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर सुमेर,  सेवा सहकारी संस्था परिसर भुरेरू को पंजीयन केन्द्र निर्धारित किया गया है। सिलवानी तहसील के तहत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति संस्थ परिसर सिलवानी, व्रतहत्ताकार सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर बीकलपुर,  आदिम जाति सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर चिचोली, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर कुण्डाली, सेवा सहकारी समिति बर्धा बम्होरी को पंजीयन निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर सिमरिया खुर्द, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर सांईखेड़ा, सेवा सहकारी समिति गुंदरई मरेसी के तहत संस्था परिसर गुंदरई मरेसी प्रतापगढ़, सेवा सहकारी समिति चिन्गवाडा के तहत संस्था परिसर बम्होरी में पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। 

उदयपुरा तहसील के तहत पंजीयन केन्द्र

उदयपुरा तहसील के तहत सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर छातेर, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर घाना बहेडिया, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर उदयपुरा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति संस्था परिसर बौरास तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित नूरनगर में पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। देवरी तहसील के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर देवरी एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति संस्था परिसर खापरखेडा में पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं।

बरेली तहसील के तहत पंजीयन केन्द्र

बरेली तहसील के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर बरेली, वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति कामतौन, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर बागपिपरिया, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर बांसपिपरिया समनापुर, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर धोखेडा, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर उंटियाकला, सहकारी विपणन संस्था परिसर बरेली, कृषक सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर छूछार, वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर जामगढ़, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर मगरधा, सेवा सहकारी संस्था परिसर गगनवाडा, सेवा सहकारी संस्था परिसर डूमर तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति संस्था परिसर उदयगिरी में पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं।

बाड़ी तथा सुल्तानपुर तहसील के तहत पंजीयन केन्द्र

इसी प्रकार बाड़ी तहसील के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर चैनपुर, कृषक सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर बाड़ी, कृषक सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर भैसाया, कृषक सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर गुगलवाडा, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर कन्हवार तथा सेवा सहकारी समिति पारतलाई के तहत संस्था परिसर बाड़ी में पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। सुल्तानपुर तहसील के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति खमरिया सोहनपुर के तहत संस्था परिसर ईटखेड़ी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर सुल्तानपुर, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर भीमपुर कंजई तथा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर चम्पानेर में पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। 

गौहरगंज तहसील के तहत पंजीयन केन्द्र

गौहरगंज तहसील के तहत वहत्ताकार सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर मण्डीदीप, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर उमरावगंज, वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर थाना मूंडला, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर चांदलाखेडी, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर पोलाहा, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर दाहोद तथा सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर चिकलोद खुर्द को पंजीयन केन्द्र निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर औबेदुल्लागंज, सहकारी विपणन समिति संस्था परिसर औबेदुल्लागंज, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर तामोट, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर चिकलोदकलां, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर सलकनी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति तजपुरा के तहत संस्था परिसर गौहरगंज एवं संस्था परिसर तजपुरा, सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर दिवटिया और सेवा सहकारी समिति संस्था परिसर नूरगंज में किसान पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...