Post Top Ad
Tuesday, February 15, 2022
Home
खेल
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, प्रतिष्ठित मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी आकदमी ग्वालियर के लिए हॉकी फीडर सेंटर मंडीदीप की 2 खिलाड़ियों का चयन, जिले का किया नाम रोशन।
रायसेन, प्रतिष्ठित मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी आकदमी ग्वालियर के लिए हॉकी फीडर सेंटर मंडीदीप की 2 खिलाड़ियों का चयन, जिले का किया नाम रोशन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। देश को लगभग 50 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाली प्रतिष्ठित मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकि अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण के लिए हॉकि फीडर सेंटर मंडीदीप की 2 खिलाड़ी कु. पूजा कोरी एंव कु. शिवानी बैरसिया का चयन किया गया है। अब इन दोनों खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा नि:शुल्क उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, खेल किट, खेल उपकरण, प्रतियोगिता अनुरूप डाइट, टूर्नामेंट एक्सपोजर, शिक्षा, स्वास्थ्य, बीमा, आवास एंव लाइब्रेरी की सुविधा अकादमी में उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि खेल और जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा माह सितंबर 2021 में चलाए गए व्यापक टेलेंट सर्च अभियान के तहत जिला, संभाग व राज्य स्तर पर प्रतिभा खोज में हॉकी फीडर सेंटर मंडीदीप रायसेन की बालिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कु. पूजा कोरी एंव कु. शिवानी बैरासिया का चयन (दिनांक 1 से 15 जनवरी 2022) 15 दिवसीय विशेष प्रतिभा प्रशिक्षण शिविर ग्वालियर के लिए किया गया था। इस शिविर में प्रदर्शन के आधार पर पूरे प्रदेश से 18 खिलाड़ियों का चयन सत्र 2022-23 के लिए मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकि अकादमी ग्वालियर में किया गया है। उल्लेखनीय है कि कु. पूजा कोरी ने हाल ही में जूनियर राष्ट्रीय हॉकि चैम्पियनशिप झारखंड एंव इंटर फीडर सेंटर हॉकि प्रतियोगिता तथा शिवानी द्वारा टेलेंट सर्च व इंटर फीडर सेंटर हॉकि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कु. पूजा व कु. शिवानी के चयन पर जिला कलेक्टर अरविन्द दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल व जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, फुटबाल के मास्टर ट्रेनर वीएस बुंदेला ने दोनों खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षक प्रह्लाद राठौर को बधाई देते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी है।
Tags
# खेल
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
खेल,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद