Post Top Ad
Thursday, February 3, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, कक्षा 5 के छात्र ने एसडीएम से कहा- नही खुल रहा स्कूल का ताला, ताला नही खुलने से पढ़ाई हो रही प्रभावित।
रायसेन/सिलवानी, कक्षा 5 के छात्र ने एसडीएम से कहा- नही खुल रहा स्कूल का ताला, ताला नही खुलने से पढ़ाई हो रही प्रभावित।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। कोरोना काल में पढ़ाई प्रभावित होने से परेशान विद्यार्थी अब शिक्षा अध्ययन को लेकर जागरुक होने लगे हैं। बल्कि स्कूल भवन का ताला ना खुलने पर शिकायत लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के दरवाजे तक शिकायत लेकर पहुचंने लगे हैं। एसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया जब कक्षा पांच का एक छात्र स्कूल का ताला दो दिन से नही खुलने से परेशान होकर शिक्षको की शिकयत करने एसडीएम संघमित्रा बौद्व के पास पहुंच गया। सिलवानी एसडीएम कार्यालय पहुंच कर सांईखेड़ा गांव निवासी कक्षा पांच के छात्र संस्कार साहू पिता शिवकुमार साहू ने एक लिखित आवेदन एसडीएम को सौंपा तथा कार्रवाही की मांग की। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बीते तीन दिनो से गांव में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक विभाग की कक्षाओं में ताले लगे हुए है। हालांकि प्रदेश सरकार के द्वारा तीन दिन पूर्व शालाओं को नियमित रुप से खोले जाने के आदेश प्रसारित किए जा चुके है। बावजूद भी शालाओं का संचालन प्रारंभ नही किया जा सका है। प्रति दिन वह व अन्य छात्र समय पर स्कूल पहुंचते है लेकिन स्कूल में ताला लगा होने से वापिस आ जाते है। स्कूल बंद रहने से पढ़ाई प्रभवित हो रही है। छात्र ने कक्षाओं का संचालन शीध्र ही प्रारंभ किए जाने व जिम्मेदारो पर कार्रवाही की मांग की हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद