रायसेन, बिना वैक्सीनेशन के फ्रंटलाइन वर्कर्स को नहीं मिलेगा वेतन, शासन के फरमान से मची हड़कंप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 3, 2022

रायसेन, बिना वैक्सीनेशन के फ्रंटलाइन वर्कर्स को नहीं मिलेगा वेतन, शासन के फरमान से मची हड़कंप।

बिना वैक्सीनेशन के फ्रंटलाइन वर्कर्स को नहीं मिलेगा वेतन, शासन के फरमान से मची हड़कंप।

रायसेन, बिना वैक्सीनेशन के फ्रंटलाइन वर्कर्स को नहीं मिलेगा वेतन, शासन के फरमान से मची हड़कंप।
फ़ाइल फोटो

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। अब वैक्सीन न लगवाने पर सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा। कलेक्टर अरविंद दुबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर के अंतर्गत आने वाले शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को बिना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के वेतन नहीं दिया जाएगा। ताकि वैकशीनेशन लगवाने में कोई लापरवाही न बरत सकें। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने के बाद ही संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी वेतन आहरण के लिए ट्रेजरी ऑफिसर आर के गुप्ता  को बिल प्रस्तुत कर सकेंगे। कोविड की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सभी हेल्थ केयर एवं फ्रंट लाइन वर्कर को को-वैक्सीन एवं कोवी-शील्ड का तीसरा डोज लगवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर दुबे द्वारा हर दिन वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इसकी समीक्षा की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी कुछ हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंट लाईन वर्कर ने प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाया है। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि जो भी फ्रंट लाइन या हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीनेशन नहीं कराता है उसे फरवरी माह का वेतन न दिया जाए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...