Post Top Ad
Monday, February 7, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, फोरलेन हाइवे चौड़ीकरण बनते ही सड़क उखड़ी, थेगड़े लगाकर की जा रही औपचारिकता।
रायसेन, फोरलेन हाइवे चौड़ीकरण बनते ही सड़क उखड़ी, थेगड़े लगाकर की जा रही औपचारिकता।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने 53 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन हाइवे सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की सौगात शहरवासियों को दी है। जिसके चलते इस निर्माण कार्य का ठेका हरियाणा के ठेकेदार इंद्रपाल सिंह जादौन को दिया गया है। फोरलेन सड़क चौड़ीकरण घटिया निर्माण की वजह कई जगहों पर बनते ही धंस चुकी है। नागरिकों का आरोप है कि सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं कराई जा रही है। सड़क उखाड़े बगैर ही सड़क पर गिट्टी-डामर का मिश्रण अनट्रेंड कर्मचारियों द्वारा डाल कर रस्म अदायगी की जा रही है। पीडब्लूडी रायसेन के जिम्मेदार अधिकारियों सहित ठेकेदार के साइट इंजीनियर निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग नहीं करते हैं।
सागर-भोपाल स्टेट हाइवे सड़क चौड़ीकरण कार्य सागर-भोपाल तिराहे से लेकर पाटनदेव होते हुए जिला जेल पठारी तक लगभग 6 किमी तक बननी है। ये सड़क चौड़ीकरण की डेड लाइन माह जून 2021 तक पूरी की जानी थी। लेकिन डेड लाइन बीत जाने के 8 महीने के बावजूद फोरलेन हाइवे सड़क चौड़ीकरण कार्य अधूरा ही पड़ा है। वर्तमान में सागर तिराहे से लेकर मुखर्जी नगर कालोनी मेनगेट तक सिंगल सड़क बन सकी है। बिखरती गिट्टियां और उड़ती धूल शहर की फिलहाल पहचान बन चुकी है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद