Post Top Ad
Sunday, February 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष ने ली प्रेस वार्ता।
रायसेन/सिलवानी, किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष ने ली प्रेस वार्ता।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का सिलवानी नगर के बजरंग चौराहे पर प्रथम नगर आगमन पर जो की अल्प समय के लिए सागर से बरेली सुहागपुर जा रहे थे। जहां बीच में नगर के बजरंग चौराहे पर सिलवानी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश राय, जयदीप पटैल सहित सभी किसान संघ के पदाधिकारियों ने बजरंग चौराहे पर फूल माला के साथ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। स्वागत उपरांत उन्होंने अनगढ हनुमान मंदिर पर पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन प्राप्त कर कहां की पिछले वर्षों में सिलवानी के विभिन्न आंदोलनों में मेरा यही से हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ा कर ही आंदोलन की शुरुआत करता था। आज सिलवानी आकर भगवान के दर्शन कर धर्म लाभ लिया। वही प्रदेश अध्यक्ष ने सिलवानी विश्राम गृह में पहुंचकर सभी किसान संघ के पदाधिकारी एवं सिलवानी के भाजपा नेताओं के बीच अपनी बात रखी और कहा कि आज किसानों के हितेषी की सरकार भाजपा सरकार है जिसमें लगातार प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों के हित में कार्य किए जा रहे हैं। जहां लोगों को पहले यूरिया, खाद एवं अन्य चीजों के लिए किसानों को परेशान होना पड़ता था। लेकिन आज किसानों को समय पर और पूरी सहूलियत के साथ यूरिया खाद उपलब्ध हो रही है। मुझे याद है कि जहां पहले हमें 4 से 6 घंटे बिजली उपलब्ध होती थी और इसके लिए हमें लड़ाई लड़ना पड़ती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं मध्य प्रदेश के किसानों के जननायक हितेषी शिवराज सिंह के शासनकाल में आज किसानों को 18 से 20 घंटे और कई जगह तो 24 घंटे लाइट उपलब्ध हो रही है। जहां सफलता के साथ व सिंचाई कर अपने कृषि कार्यों को सुचारु रुप से चला पा रहे हैं। वही प्रेस वार्ता के दौरान उनसे सवाल किए गए कि कुछ किसानों को बीमा राशि कम पहुंच रही है जिस पर उन्होंने कहा कि हम इस पूरे मामले को दिखा लेते हैं अगर ऐसा हो रहा है तो गलत है वैसे मध्य प्रदेश शासन के नियम अनुसार जितनी राशि किसानों के खाते में पहुंचना चाहिए उतनी ही राशि पहुंचेगी। इसमें किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वही एक और सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हम शुरुआत से किसानों के हित के लिए अपनी लड़ाई लड़ते आए हैं वह लड़ाई आज भी जारी है और आज हम किसानों के हित के लिए विभिन्न नवीन योजनाओं को धरातल पर ला रहे हैं। जिससे कि हमारे किसान भाई कृषि को लाभ का धंधा बना सके। वही जैविक खेती पर अधिक जोर देने के लिए जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। किसानों को किस प्रकार की उपज बोई जाए, कौन से बीज का इस्तेमाल किया जाए इस बात की भी चिंता शासन-प्रशासन कर रहा है। आज हम पूरे देश में मध्य प्रदेश किसान एवं किसानी के मामले में नंबर वन पर है। वहीं जगह-जगह खरीदी केंद्र बनने के बाद से किसानों को उनकी उपज का सही दाम भी मिल जाए। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश राय, संजय मस्ताना, भाजपा युवा नेता जयदीप पटेल, श्याम साहू, मयंक रघुवंशी, गुड्डू भाई कंडक्टर, गिरजीश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद