Post Top Ad
Wednesday, February 16, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
क्लास में बैठने को लेकर दो छात्रों में हुई लड़ाई तो एक ने परिजनो को बुलाया, कट्टा लेकर स्कूल पहुंच गए परिजन।
क्लास में बैठने को लेकर दो छात्रों में हुई लड़ाई तो एक ने परिजनो को बुलाया, कट्टा लेकर स्कूल पहुंच गए परिजन।
राजस्थान। धौलपुर जिले के सैपऊ उप खंड के बदरिका गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। यह विवाद कक्षा में फर्श पर बैठने को लेकर हुआ। एक छात्र ने अपने परिजन को फोन करके बुला लिया। इसके बाद परिजन ने स्कूल में पहुंचकर दूसरे छात्र और उसके दो सहयोगियों के साथ मारपीट कर दी। पिटाई के दौरान छात्र ने अवैध 315 बोर का देशी कट्टा निकाल लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में अवैध हथियार लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने फायरिंग भी की है।
हालांकि, फायरिंग की घटना से पुलिस इनकार कर रही है, लेकिन स्कूल में अवैध हथियार लेकर पहुंचना अपने आप में चिंता का विषय है। घटनाक्रम से विद्यार्थियों में अफरा-तफरी मच गई, स्कूल के प्रभारी शिक्षक सहित स्टाफ के लोगों की ओर से बीच बचाव किया गया। विद्यालय में एक व्यक्ति को लोडेड 315 बोर के देसी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया गया। इसके बाद सूचना पर स्कूल पहुंची पुलिस और कट्टा व कारतूस जब्त कर लिया। मामले को लेकर पुलिस ने नाबालिग छात्र को दस्तयाब कर अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
स्कूल के प्रभारी शिक्षक के मुताबिक विद्यालय में प्रार्थना के बाद जैसे ही विद्यार्थी कक्षा में पहुंचे, तभी दो छात्रों में कक्षा में बैठने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच एक छात्र घायल हुआ है। सखबारा चौकी प्रभारी नवल सिंह ने बताया कि बदरिका स्कूल में झगड़े की सूचना पर टीम पहुंची, स्कूल में काफी भीड़ थी। लोगों को समझाकर मामला शांत कराया, दो छात्रों में झगड़ा हो गया था। एक कट्टा और कारतूस जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद