Post Top Ad
Friday, February 18, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, संत शिरोमणि रविदास मंदिर समिति तथा अहिरवार समाज संघ भारत के तत्वधान में मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती।
रायसेन/बरेली, संत शिरोमणि रविदास मंदिर समिति तथा अहिरवार समाज संघ भारत के तत्वधान में मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। संत शिरोमणि रविदास मंदिर समिति बरेली तथा अहिरवार समाज संघ भारत के संयुक्त तत्वधान में होली चौक बरेली जिला रायसेन में संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की 645 वी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई तथा बरेली शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी मध्य प्रदेश सम्मानीय हनुमत सिंह बौद्ध द्वारा की गई। कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने तथा रायसेन जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद चौधरी रहे। मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि संत सभी को सही मार्ग बता कर ईश्वर की पहचान कराते हैं। अध्यक्षीय भाषण में बौद्ध ने कहा कि महापुरुष किसी जाति वर्ग धर्म विशेष के नहीं होते वह तो शोषित पीड़ित वंचित समुदाय को न्याय दिलाने के लिए असमानता खत्म कर समानता का संदेश देते हैं। अतिथि बामने ने कहा कि महापुरुषों के बताए मार्ग पर सभी को चलना चाहिए। जिला अध्यक्ष चौधरी साहब ने बताया कि महाराज जी के ज्ञान रूपी प्रकाश को जन-जन तक हमें पहुंचाना है। मंचासीन वक्ताओं में जिला सचिव पीएस नरवरिया बाड़ी नगर अध्यक्ष विश्राम सिंह सांगा, भागवती अहिरवार, सावित्री नरवरिया, श्रद्धा बौद्ध, माया, लखन लाल गोलियां नगर परिषद बरेली, ओ पी गोलिया, पोहप सिंह अहिरवार बाड़ी, डीआर परिहार, भैयालाल चौधरी, रघुवीर सिंह अहिरवार, करोड़ी लाल अहिरवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सुशील कुमार गोयले तथा आयोजन समिति के सदस्यो द्वारा समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन रायसेन जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी द्वारा किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद