Post Top Ad
Wednesday, February 16, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, धूमधाम के साथ मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती।
राजगढ़/तलेन, धूमधाम के साथ मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। अहिरवार समाज के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा बंगला शाला परिसर से प्रारंभ होकर शुजालपुर रोड, संजय कॉलोनी, सारंगपुर नाका और बस स्टेंड होते हुए वापस बंगला शाला पहुंची। जहाँ सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रवादी कवि राजेश सत्यम ने कहा कि समानता और समरसता ही सामाजिक संगठन की बुनियाद है। इस मौके पर उन्होंने नशा मुक्ति का भी संदेश दिया। साथ ही अपनी ओजस्वी कविताओं से उपस्थित जन समुदाय को भाव विभोर कर दिया। सत्यम के अलावा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और विचारक हरिसिंह केशवाल, सांसद प्रतिनिधि कैलाश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, टीआई उमाशंकर मुकाती, नपा सीएमओ भगवान सिंह भिलाला, पूर्व नपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय भट्टड़, पूर्व नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रईस खाँ आगा ने भी सभा को सम्बोधित किया। मंच पर पूर्व नपा सीएमओ रामप्रसाद पुष्पद, गिरधारीलाल जाटव, आजाद वंशकार, रमेश पुष्पद भी उपस्थित थे। अहिरवार समाज के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत साफा बांधकर और पुष्पमाला पहनाकर किया। कार्यक्रम के आयोजन में संत रविदास सेवा समिति तलेन के सदस्यों पप्पू अहिरवार, बृजेश अहिरवार, कमल अहिरवार, मदनलाल अहिरवार, रोड़सिंह अहिरवार, गोवर्धन अहिरवार, राजाराम अहिरवार, ग्यारसीलाल अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर निकले चल समारोह में पूर्व विधायक गिरीश भंडारी, अशोक डांगरा, अशोक सोनी, भागीरथ बांधेवाल, पूर्व नपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, बंटी राठौर, ललित सोनी, सुनील सहगल, अरुण अग्रवाल, राजाराम वर्मा, संजय मनावत, प्रवीण शर्मा, मनोज वाल्मिकी, राकेश यादव, सुनील जाटव सहित सैकड़ों की संख्या में बच्चे, युवा, महिला और पुरुष शामिल रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद