भोपाल, चलती ट्रेन में दिल्ली की अबनॉर्मल युवती से किया दुष्कर्म, पैंट्रीकार में उठाकर ले गया मैनेजर, जान से मारने की दी धमकी, चिल्लाई तो मारे चांटे। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 12, 2022

भोपाल, चलती ट्रेन में दिल्ली की अबनॉर्मल युवती से किया दुष्कर्म, पैंट्रीकार में उठाकर ले गया मैनेजर, जान से मारने की दी धमकी, चिल्लाई तो मारे चांटे।

चलती ट्रेन में दिल्ली की अबनॉर्मल युवती से किया दुष्कर्म, पैंट्रीकार में उठाकर ले गया मैनेजर, जान से मारने की दी धमकी, चिल्लाई तो मारे चांटे।


भोपाल, चलती ट्रेन में दिल्ली की अबनॉर्मल युवती से किया दुष्कर्म, पैंट्रीकार में उठाकर ले गया मैनेजर, जान से मारने की दी धमकी, चिल्लाई तो मारे चांटे।

भोपाल। मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई सामने। मानसिक विक्षिप्त युवती से चलती ट्रेन में गैंगरेप हुआ है। ट्रेन नंबर 12629 यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में अबनॉर्मल युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पैंट्री कार के स्टाफों ने पैंट्री कार के अंदर वारदात को अंजाम दिया। भोपाल GRP पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पेंट्री कार मैनेजर सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात कर पैंट्री कार स्टाफ के कुछ लोग अब भी फरार हैं। 

दरअसल, वारदात शुक्रवार रात की बताई जा रही है। 12629 यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति में रात 9.30 से 10.00 के बीच टिमरनी ओर चारखेड़ा के बीच पैंट्री कार में मानसिक विक्षिप्त युवती से पेंट्री कार मैनेजर सहित स्टाफ के लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात कर पैंट्री कार स्टाफ के कुछ लोग फरार हो गए। भोपाल GRP पुलिस ने पैंट्री कार स्टाफ यात्री सहित 15 लोगों को  हिरासत में लिया है। डिप्टी स्टेशन मैनेजर ने कहा कि GRP पुलिस दबाव के बाद पैंट्री कार स्टाफ ने आधे घंटे के बाद गेट खोला। पैंट्री कार स्टाफ ने अंदर से लॉक कर रखा था। युवती को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।

पूरी वारदात में पेंट्री कार मैनेजर भी शामिल है। पेंट्री कार मैनेजर भी विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म किया था। आरोपी भूपेन्द्र तोमर को जीआरपी पुलिस ने झाँसी से गिरफ़्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फ़रार हो गया था। फ़ोटो दिखाकर भोपाल जीआरपी ने आरोपी की शिनाख्त करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...