Post Top Ad
Thursday, February 10, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, जन स्वास्थ्य रक्षकों के अधिकार हेतु बनाई गई रणनीति।
रायसेन, जन स्वास्थ्य रक्षकों के अधिकार हेतु बनाई गई रणनीति।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। ग्रामीण जन स्वास्थ रक्षक संगठन एवं रूरल मेडिकल प्रैक्टिशनर की जिला इकाई रायसेन की ब्लॉक स्तरीय मीटिंग सिलवानी में संपन्न हुई। बैठक में जन स्वास्थ्य रक्षकों के अधिकार हेतु रणनीति बनाई गई। शीघ्र ही समस्त जन स्वास्थ रक्षक मध्यप्रदेश में भोपाल की धरती पर एकत्रित होंगे और अपने अधिकारों के लिए मांग रखेंगे। ज्ञात हो कि समस्त मध्य प्रदेश में 52200 जन स्वास्थ्य रक्षक है जो कि शासन द्वारा प्रशिक्षित हैं एवं 1995 से 2002 के बैच में प्रशिक्षित हैं जिन्होंने कोविड काल में अपनी जान जोखिम में डालकर समस्त हेल्थ वर्करों ने कोविड मैं शासन का सहयोग किया एवं कोविड महामारी में मास्क, सेनीटाइजर वितरित किए एवं लोगों को जागरूक करने का कार्य किया तथा विगत 20 वर्षों से शासन को निशुल्क अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। चाहे वह पल्स पोलियो हो, टीकाकरण हो, पुरुष नसबंदी हो समस्त शासकीय कार्यों में अपना सहयोग देते आ रहे हैं पर शासन को इनकी सुध तक नहीं। यह आज भी शासन से अपनी आस लगाए बैठे हैं। बैठक में जन स्वास्थ रक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केशव तिवारी, जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष बीडी शर्मा, जिला संरक्षक डॉ. केशव गौर, जय सिंह मालवीय, सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. टीआर साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष टीकाराम मरकाम, डॉक्टर डीडी साहू, उदयपुरा ब्लॉक अध्यक्ष टीकाराम राजपूत, मकसूद खान सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद