बाप ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म, पिता की हरकतों से परेशान बेटियों ने दादी को बताई आपबीती। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, February 6, 2022

बाप ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म, पिता की हरकतों से परेशान बेटियों ने दादी को बताई आपबीती।

बाप ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म, पिता की हरकतों से परेशान बेटियों ने दादी को बताई आपबीती।

बाप ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म, पिता की हरकतों से परेशान बेटियों ने दादी को बताई आपबीती।

सागर। बरायठा थाना क्षेत्र में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी सगी दो बेटियों के साथ दुष्कर्म किया है। पिता की हरकतों से परेशान बेटियों ने दादी को अपनी आपबीती बताई। दादी ने नाबालिग बच्चियों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सूचना के अनुसार 14 और 16 वर्षीय नाबालिग बेटियों के साथ उसका पिता दुष्कर्म कर रहा था। 3 फरवरी को भी आरोपी पिता ने बेटियों के साथ गलत काम किया। पिता की हरकतों से परेशान होकर नाबालिग बेटियों ने अपनी दादी को मामले की जानकारी दी। बेटियों की आपबीती सुन दादी दंग रह गई। वह तुरंत दोनों नाबालिग नातनियों को लेकर थाने पहुंची और मामले में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। परिचितों के मुताबिक आरोपी ग्राम में अपनी तीन बेटी, एक बेटा और दादी के साथ रहता है। बड़ी बेटी की शादी हो गई है। वर्तमान में दो बेटियां, 10 वर्षीय बेटा और दादी साथ रहती हैं। आरोपी की पत्नी करीब पांच साल पहले घर छोड़कर चली गई थी, जो वापस नहीं लौटी। एसडीओपी के मुताबिक नाबालिगों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...