रायसेन, किराना व्यापारी के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 10, 2022

रायसेन, किराना व्यापारी के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक।

किराना व्यापारी के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक।

रायसेन, किराना व्यापारी के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर के एक किराना व्यापारी की गोदाम में आग लगने से गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। राजस्व अधिकारी कर्मचारी आगजनी के मामले की जांच कर रहे हैं। तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल ने बताया की शहर के गंजबाजार निवासी किराना व्यापारी वीरेंद्र गौर की गोदाम में रखे लाखों के सामान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।

रायसेन, किराना व्यापारी के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक।

व्यापारी को इस बात की सूचना पड़ोस में रहने वाले देवकरण चक्रवर्ती द्वारा दी गई। तब व्यापारी ने गोदाम में पहुंचकर देखा तो आग की लपटे चारों तरफ से उठ रही थी और सामान पूरी तरह जल गया था। इसके बाद व्यापारी द्वारा पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। किराना व्यापारी वीरेंद्र गौर ने बताया कि गोदाम पर गाड़ी खड़ी करने पहुंचे थे तब ऐसी कोई स्थिति नहीं थी, इसके बाद वह घर जाकर सो गए। पड़ोसी का फोन आया तब आग का पता चला। इस आगजनी की घटना में लगभग तीन लाख का सामान जलकर खाक हो गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...