इंदौर, मां को नौकरी से निकालने की धमकी देकर स्टील कंपनी सीईओ और आईडीए इंजीनियर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, नाबालिग ने पुलिस को दिखाए दोनों के साथ खींचे गए फोटो, एक गिरफ्तार एक फरार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 3, 2022

इंदौर, मां को नौकरी से निकालने की धमकी देकर स्टील कंपनी सीईओ और आईडीए इंजीनियर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, नाबालिग ने पुलिस को दिखाए दोनों के साथ खींचे गए फोटो, एक गिरफ्तार एक फरार।

मां को नौकरी से निकालने की धमकी देकर स्टील कंपनी सीईओ और आईडीए इंजीनियर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, नाबालिग ने पुलिस को दिखाए दोनों के साथ खींचे गए फोटो, एक गिरफ्तार एक फरार।

  • नाबालिग रिपोर्ट लिखाने पहुंची तो अनिल सिंघल ने ब्लेकमेल करने का किया दावा।

इंदौर, मां को नौकरी से निकालने की धमकी देकर स्टील कंपनी सीईओ और आईडीए इंजीनियर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, नाबालिग ने पुलिस को दिखाए दोनों के साथ खींचे गए फोटो, एक गिरफ्तार एक फरार।

इंदौर। 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। रेप करने वाले एक आरोपी IDA इंजीनियर है, जबकि दूसरा स्टील कंपनी के CEO है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग रिपोर्ट लिखाने पहुंची तो अनिल सिंघल भी थाने पहुंचा और ब्लेकमेल करने का दावा किया। नाबालिग ने पुलिस को दोनों के साथ खींचे गए फोटो दिखा दिये। तब पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दज कर लिया। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक स्टील कंपनी में कार्यरत अनिल सिंघल निवासी इंद्रपुरी कालोनी और आईडीए में सिविल इंजीनियर दिनेश गोयल निवासी ग्रीन कालोनी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है। अनिल सिंघल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि इंदौर दिनेश गोयल अभी फरार है।

इंदौर, मां को नौकरी से निकालने की धमकी देकर स्टील कंपनी सीईओ और आईडीए इंजीनियर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, नाबालिग ने पुलिस को दिखाए दोनों के साथ खींचे गए फोटो, एक गिरफ्तार एक फरार।
स्टील कंपनी सीईओ अनिल सिंघल

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी मां निजी कंपनी में कार्यरत है। दोनों आरोपी परिचित हैं और उनका घर आना-जाना था। वर्ष 2018 में पहली बार आरोपी अनिल सिंघल ने घर में ही दुष्कर्म किया था। उसे धमकी दी थी कि किसी को कुछ बताया तो मां को नौकरी से निकाल देगा और अपहरण कर उसे मार देंगे। इसके बाद मां की गैर मौजूदगी में वह कई बार घर आया और गलत काम किया। नाबालिग ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि 2021 में अनिल ने अपने साथ आईडीए इंजीनियर दिनेश गोयल को भी लाना शुरू कर दिया। वह भी गलत काम करने लगा। इसके बाद घबराई किशोरी ने मां को इस बारे में बताया।

इंदौर, मां को नौकरी से निकालने की धमकी देकर स्टील कंपनी सीईओ और आईडीए इंजीनियर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, नाबालिग ने पुलिस को दिखाए दोनों के साथ खींचे गए फोटो, एक गिरफ्तार एक फरार।
आईडीए इंजीनियर दिनेश गोयल

मां ने लसूड़िया थाना पहुंचकर मंगलवार को दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। तब अनिल सिंघल भी थाने पहुंचा और कहा कि नाबालिग लड़की ब्लेकमेल कर रही है। तब नाबालिग ने दोनों के साथ खींचे फोटो भी पुलिस को दिखाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि सिंघल एक निजी कंपनी में अहम पद पर है। वह परित्यक्ता है और बेटी के साथ रहती है। उसकी मां को नौकरी से निकाल देने की धमकी भी देता था। साथ दुष्कर्म की जानकारी बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...