Post Top Ad
Sunday, February 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, देश में तेजी से बढ़ती कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार सबकुछ भाजपा की देन - शेख अलीम।
रायसेन, देश में तेजी से बढ़ती कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार सबकुछ भाजपा की देन - शेख अलीम।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भारत देश में तेजी से बढ़ती कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी की समस्या, भ्र्ष्टाचार आदि भाजपा सरकार की देन है। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने आमजनता से महंगाई को आसमान से तारों की तरह तोड़कर जमीं पर लाएंगे, भ्र्ष्टाचार को जड़ से मिटाएंगे, हर साल 2 करोड़ शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरी देंगे, विदेश की बैंकों में जमा काला धन वापस लाएंगे जिससे भारत देश फिर से सोने की चिड़िया बनाएंगे इस तरह के वायदे लोगों से करके सत्ता में आए। लेकिन पीएम मोदी जनता व किसानों से किए वायदों को भूल गए हैं। जबकि हमारी कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति सबको साथ लेकर चलने की विचारधारा है। यह बात रविवार की शाम अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष शेख अलीम ने कही। शेख अलीम रविवार को दोपहर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि की हैसियत से शामिल हुए। मुमताज खान ने कहा कि जनता ने विस चुनाव में जनादेश कांग्रेस को दिया था लेकिन कुछ जयचंद बिकाऊ राम बनकर भाजपा में स्वार्थ की खातिर शामिल हो गए। जिससे कमलनाथ सरकार का खेल बिगड़ गया था। आगामी मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर बिकाऊ रामों को सबक सिखाएगी। भाजपा देश में अलगाववाद पैदा करने पांच राज्यों के विस चुनाव में नफरत की राजनीति पर उतर आई है। सरदार रणवीर सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की एकता अखंडता की विचारधारा सर्वधर्म समभाव की रीति नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद