Post Top Ad
Thursday, February 3, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, राजस्व एवं नगर परिषद के संयुक्त दल द्वारा नगर में किया गया भ्रमण।
रायसेन/सिलवानी, राजस्व एवं नगर परिषद के संयुक्त दल द्वारा नगर में किया गया भ्रमण।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। राजस्व एवं नगर परिषद सिलवानी के संयुक्त दल द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिलवानी संघमित्रा बौद्ध एवं नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा के निर्देशन में नगर भ्रमण किया गया। नगर भ्रमण के दौरान दुकानों को चेक किया गया। दुकानों पर 75 एमएम से कम माइक्रोन की प्लास्टिक पन्नी एवं डिस्पोजल सामग्री जब्त जाकर 100 रु का जुर्माना प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी रखने वाले दुकानदारों पर किया गया। साथ ही दुकानों के सामने एवं कचरा फैलाने वाले दुकानदारों पर 100-100 रुपए के जुर्माना चालान काटे गए तथा मास्क का उपयोग न करने वाले दुकानदारों एवं राहगीरों का जुर्माना किया गया।
नगर में मुख्य सड़क पर दुकानों के सामने गंदगी फैलाने, प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने तथा बिना मास्क वाले 14 व्यक्तियों पर चालानी कार्रवाई कर 12 सो रुपए अर्थदंड अधिरोपित किया गया। साथ ही सभी दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग अथवा विक्रय ना करने एवं दुकान के सामने गंदगी न फैलाने तथा मास्क का उपयोग करने की समझाइश नगर के दुकानदारों, राहगीरों तथा आम नागरिकों को दी गई। संयुक्त दल के साथ नगर परिषद कर्मचारी चंद्रभान कनौजिया, देवेंद्र रघुवंशी, भगवान दास विश्वकर्मा, रमेश राजोरिया आदि कर्मचारी कार्यवाही में संयुक्त दल के साथ संलग्न रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद