रायसेन, शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे शाला एवं छात्रावास, शासन के निर्देश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 12, 2022

रायसेन, शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे शाला एवं छात्रावास, शासन के निर्देश।

शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे शाला एवं छात्रावास, शासन के निर्देश।

  • शाला की नियमित साफ-सफाई के साथ-साथ शाला लगने के पूर्व एवं कक्षा संचालन के बाद के समय हाथ धोने, सेनेटाइजर एवं मास्क का अनिवार्यता होगा उपयोग।

रायसेन, शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे शाला एवं छात्रावास, शासन के निर्देश।
प्रतिकात्मक फोटो

घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन।
रायसेन। मध्य प्रदेश सरकार के नए निर्देशों के अनुसार अब शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ शालाएं खुलेंगी। वही छात्रावासों में भी शत-प्रतिशत उपस्थिति के शासन ने निर्देश जारी किए हैं। कोराना काल को देखते हुए जो पहले प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए थे मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा अब उनको पूर्णता समाप्त कर दिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने अब नए नियम जारी किए हैं। जिसमें शाला में नियमित साफ-सफाई के साथ-साथ शाला लगने के पूर्व एवं कक्षा संचालन के बाद के समय हाथ धोने, सैनिटाइजर के उपयोग की अनिवार्यता के साथ-साथ मास्क की अनिवार्यता के निर्देश जारी किए हैं एवं इसके अलावा भी अन्य सभी सुरक्षात्मक पहलुओ के साथ छात्रों, शिक्षक की नियमित उपस्थिति, छात्र, पालक व शिक्षक के कोरोना प्रभावित होने की जानकारी एवं निरंतर कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप निगरानी रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए सामयिक निर्णय, निर्देश का पालन कराना, शाला मे सकारात्मक, खुशहाल माहौल की सजगता रखान आवश्यक होगा। सभी शिक्षक हमेशा की तरह पूर्ण सामयिक संवेदनशीलता के साथ निर्धारित शाला अध्यापन पूर्व एवं पश्चात अवधि मे शाला में उपस्थित रहेंगे। वहीं शाला के 500-1000 मीटर के क्षेत्र में धूम्रपान, तंबाकू उत्पादों का विक्रय निषेध, शाला को तंबाकू मुक्त का स्वमूल्यांकन, कचरे का संबंधित जिम्मेदार संस्था के माध्यम से सही निपटान कराना होगा। रायसेन जिला शिक्षा अधिकारी सीबी तिवारी ने बताया की जिले की सभी शालाओं में शाशन के निर्देशों का पूर्णत: पालन कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...