Post Top Ad
Friday, February 4, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, कलेक्टर द्वारा गैरतगंज तथा बेगमगंज में की गई पंचायत, राजस्व एवं नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा।
रायसेन, कलेक्टर द्वारा गैरतगंज तथा बेगमगंज में की गई पंचायत, राजस्व एवं नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे द्वारा गैरतगंज तथा बेगमगंज में बैठक आयोजित कर आमजन से सीधे जुड़े हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की विकासखण्डवार समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुगमता से पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए। हननबैठक में कलेक्टर दुबे द्वारा सेक्टरवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए अधिकारियों को 20 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी के बाद पुनः समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर दुबे द्वारा बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत सीएम हेल्पलाईन, मनरेगा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राजस्व विभाग के तहत सीएम हेल्पलाईन, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, फसल गिरदावरी, राजस्व वसूली तथा अंकुल अभियान सहित अन्य राजस्व संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तहत सीएम हेल्पलाईन, स्वच्छता सर्वेक्षण गतिविधियां, अंकुर अभियान सहित नगरीय निकायों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की गई। उन्होंने सहकारी बैंक के तहत वसूली कार्य की भी विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल से जल जीवन मिशन में लाभान्वित ग्रामीण परिवारों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद कार्यक्रम का कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा द्वारा बेगमगंज जनपद सभाकक्ष में लाइव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद