रायसेन, ट्रिनिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, February 6, 2022

रायसेन, ट्रिनिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित।

ट्रिनिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित।

रायसेन, ट्रिनिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। ट्रिनिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भोपाल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर की श्रृंखला में रविवार को रायसेन जिले के कस्बा खरगोन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। नर सेवा ही नारायण सेवा के उद्देश्य को लेकर ट्रिनिटी हॉस्पिटल भोपाल द्वारा क्षेत्र के गांव-गाव, शहर-शहर में शिविर 'अस्पताल आपके द्वार' लगाए जा रहे है। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम द्वारा सभी रोगों की जांच, खून की जांच, दवाईयां सब फ्री उपलब्ध कराई जा रही हैं। भोपाल ट्रिनिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर केके ठाकुर ने चर्चा में बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर बमोरी, दूसरा छिद, तीसरा उदयपुरा और चौथा शिविर खरगोन में आयोजित किया गया है। डॉ. ठाकुर ने बताया कि हमारा उद्देश्य मानव सेवा है और ये शिविर आगे भी जारी रहेंगे। अब कोई भी रोगी कही भी हो इलाज के अभाव में परेशान नही होगा आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एम्बुलेंस जिसके अंदर ही पूरा मिनी अस्पताल है, कही भी पहुच सकती है जिसमे विशेषज्ञ डॉक्टर का स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ व दवाइयां उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...