Post Top Ad
Tuesday, February 8, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
संपादकीय
रायसेन/ओबेदुल्लागंज, नोनिहाल के भविष्य के साथ खिलवाड़, बच्चे बनना चाहते है डाक्टर, पुलिस पर शिक्षक-शिक्षिकाएं कर रहे हैं बच्चों के भविष्य से खिलवाड़।
रायसेन/ओबेदुल्लागंज, नोनिहाल के भविष्य के साथ खिलवाड़, बच्चे बनना चाहते है डाक्टर, पुलिस पर शिक्षक-शिक्षिकाएं कर रहे हैं बच्चों के भविष्य से खिलवाड़।
घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
9329393447/9009202060
रायसेन। शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला नूरगंज, विकासखंड औबेदुल्लागंज, जिला रायसेन में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का भविष्य यहां के पदस्थ शिक्षक-शिक्षिकाओं की लापरवाही तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार मनमानी के कारण घोर अंधकार में हो रहा है।
बीते दिनांक 07-02-2022 दिन सोमवार को शाला भवन जाकर घातक रिपोर्टर टीम ने जायजा लिया तो वहा सुबह 11 बजे तक मात्र एक शिक्षक गुलाब सिंह वर्मा स्कूल में उपस्थित मिले जबकि वहां पर पदस्थ अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रधानाध्यापक सहित गैरहाजिर मिले। जबकि सिक्षा विभाग के अनुसार इस शाला में शिक्षिका सरिता खरें, प्रधानाध्यापक नरेंद्र नागर, शिक्षिका राजा बेटी बघेली, शिक्षिका अपर्णा विश्नोई, शिक्षिका प्रियंका जैन व शिक्षिक जेपी नागर पदस्थ हैं। सुबह 11 बजे तक ये सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिले।
जब हमारी टीम ने शाला में से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया तो बी आर सी चौहान ने कहा की नियमानुसार जांच करवाकर कार्यवाही की जाएगी। वहीं इस शाला में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्य के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को आज दिनांक तक ना तो गर्म पका हुआ भोजन वितरण किया गया और ना ही छात्र-छात्राओं को सूखा राशन गेहूं वा चावल वितरण किया गया। इसमें सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि इस संस्था में सूखा राशन छात्र-छात्राओं को ना बांट कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जो एक भ्रष्टाचार के साथ ही नोनिहाल के भविष्य के साथ खिलवाड़ का मामला है।
जहां एक तरफ केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें स्वच्छता पर ध्यान दे रहीं हैं, वहीं यहा के शौचालयों को देखकर लगता है की सरकार के मंसूबों पर यहा के शाला जिम्मेदार पानी फेरते नजर आ रहें हैं। यहा शाला में शौचालय की दशा काफी बदतर है, नूरगंज की इस शाला के शौचालयों को देखकर लगता है की इससे बदतर स्थिति कहीं भी नहीं हो सकती, जो शासन की स्वच्छता कार्यक्रम की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं।
छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक स्तर बहुत कमजोर है, उन्हें सामान्य ज्ञान की जानकारी नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों में यहां के शिक्षकों तथा अधिकारियों के प्रति गहरा आक्रोश है। उपस्थित छात्र-छात्राओं को देखकर लगता है की 50 प्रतिशत की क्षमता के मान से भी बच्चे शाला में उपस्थित नहीं हो रहे इसके लिए छात्र-छात्राओं के अभिभावक यहां के पदस्थ शिक्षक-शिक्षिकाओं की लापरवाही तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार व मनमानी के कारण को मानते हैं जिससे नोनिहाल का भविषय घोर अंधकार में हो रहा है जबकि छात्र-छात्राओं में अपने भविष्य को लेकर चिंता है। कुछ छात्र-छात्राओं से जब हमारी टीम ने बात की तो कोई छात्र पूलिस बनकर देश व मानव समाज की सेवा करना चाहता है तो छात्राएँ डॉक्टर बनकर देश व मानव समाज की सेवा करना चाहती हैं।
शिक्षक-शिक्षकाएं समय पर अनूपस्थित हैं तो मामला गंभीर है, जो भी अनियमिताएं है जांच करवाकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
डीपीसी रायसेन
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
# संपादकीय
Share This
About Ghatak reporter
संपादकीय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद