Post Top Ad
Wednesday, February 16, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, लावण्या को इंसाफ दिलाने स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज के सामने विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध प्रदर्शन।
रायसेन, लावण्या को इंसाफ दिलाने स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज के सामने विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध प्रदर्शन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। बुधवार को दोपहर शहर के सागर रोड स्थित शासकीय स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा लावण्या को इंसाफ दिलाने के लिए तमिलनाडु सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरे। एबीवीपी के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया और सरकार का पुतला भी दहन किया। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय ने बताया की लावण्या को न्याय दिलाने तथा विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी व अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा तमिलनाडू की एमके स्टालिन सरकार का पुतला दहन किया एवं चक्काजाम करने के बाद गिरफ्तारी दी गई।
तमिलनाडु के तंजावुर में कक्षा 12वीं की छात्रा लावण्या ने ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर होने के बाद खुदकुशी कर ली। जनवरी 19 बुधवार 2022 को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। 17 वर्षीय लावण्या तंजावुर में सेंट माइकल्स गर्ल्स होम नामक एक बोर्डिंग हाउस में थी। एक वीडियो वायरल होकर जनता के सामने आया है। जिसमें लावण्या ने कबूल किया कि उसे लगातार डांटा जाता था और हॉस्टल वार्डन द्वारा हॉस्टल के सभी कमरों को साफ करने के लिए भी कहा जाता था। जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में रही थी।
लड़की ने आरोप लगाया कि उसे लगातार ईसाई धर्म अपनाने के लिए भी मजबूर किया गया। इन घटनाओं से परेशान होकर छात्रा ने खुदकुशी की थी। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय, अनिकेत पटेल, अश्वनि पटेल, गोलू नाथ योगी, अंकित पटेल, अभय पटेल, सौरभ यादव, अजय कीर, विकास सेन, राजा आदिवासी, सचिन परोचे, अमर चौधरी, मोहित शर्मा, शोभित अग्रवाल, संकल्प सामिया, विवेक मालवीय, नैना पंती, अंजलि सराठे, रोशनी राजपूत, वैशाली राय, श्रद्धा आदि कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद