Post Top Ad
Sunday, February 6, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, त्रिवेणी योग में मनाई बसंत पंचमी, सिद्ध, साध्य एवं रवि योग का हुआ संगम।
रायसेन, त्रिवेणी योग में मनाई बसंत पंचमी, सिद्ध, साध्य एवं रवि योग का हुआ संगम।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। विधा बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी वीणा वादिनी सरस्वती की पूजन आराधना बसंत पंचमी पर्व पर शनिवार को त्रिवेणी योग में मनाया गया। बसंत पंचमी के त्यौहार के उपलक्ष्य में रायसेन शहर सहित जिलेभर में हवन पूजन के साथ कई धार्मिक आयोजन हुए। धर्मशास्त्री पण्डित ओमप्रकाश शुक्ला ने बताया कि इस बार सिद्ध साध्य रवि योग के संगम का विधान रहा। रवि योग के संगम की वजह से ये बसन्त पंचमी पर्वशिक्षा से संबंधित फैसले और शिक्षा की शुरूआत करने के महत्वपूर्ण अवसर रहा।
बुद्धि विद्या की देवी सरस्वती की पूजन का पर्व बसंत पंचमी शनिवार को रानी दुर्गावती आदिवासी कन्या छात्रावास गोपालपुर में हवन पूजन आरती कर मनाया गया। वीणा वादिनी देवी सरस्वती को पीले फूलों को अर्पित कर श्रद्धालुओं ने पूजन आरती के बाद महाप्रसादी वितरित की गई। हवन गायत्री परिवार से जुड़ी ममता दुबे दीदी, शीला देवी सक्सेना द्वारा देश हित, समाज हित, सुख शांति के लिए हवन में गायत्री मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां छोड़ हवन कराया गया। इस अवसर पर छात्रावास प्राचार्या ममता यादव, सुनीता श्रीवास्तव, प्रीति नामदेव, शशि श्रीवास्तव, संगीता गौर, विद्यालय के पूर्व छात्र धर्मेंद्र कुशवाह, सृजन श्रीवास्तव, विकास जैन द्वारा इस कन्या छात्रावास के लिए पलंग भेंट किए गए। गायत्री मन्दिर श्रीरामपुर वार्ड 4 रायसेन में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में वीणा वादिनी सरस्वती की जयंती श्रद्धभक्ति के माहौल में मनाई। इस मौके पर ममता दुबे, डॉ. बीबी गुप्ता, प. हरीश पाराशर, अखलेश श्रीवास्तव, देवेंद्र यादव, शीला सक्सेना आदि शामिल हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद