Post Top Ad
Sunday, February 6, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भिंड
मध्य प्रदेश
विडियो
युवक ने अमानवीयता की सारी हदें की पार :- पालतू कुत्ते छत पर चाकू से काटा, लोगों को दिख-दिखा के कच्चा चबा, खून पीया; देखे विडियो।
युवक ने अमानवीयता की सारी हदें की पार :- पालतू कुत्ते छत पर चाकू से काटा, लोगों को दिख-दिखा के कच्चा चबा, खून पीया; देखे विडियो।
भिंड। एक युवक पालतू कुत्ते को काटकर कच्चा चबा गया। छत पर चाकू से कुत्ते को काटा। मोहल्लेवालों को दिखा-दिखाकर कुत्ते का खून पीया। मामला दबोह कस्बे के वॉर्ड-4 का है। मोहल्ले के लोगों ने दबोह थाने में शिकायत की। पुलिस का कहना है कि वह कुछ नहीं कर सकती। पुलिस लुटेरे और गुंडे-बदमाशों को पकड़ने का काम करती है, युवक विक्षिप्त है। दबोह के फिरोज मोहल्ले की घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। विडियो अब सामने आया है।
25 साल के युवक ने कुत्ते की खाल और कंकाल को खिड़की पर लटका दिया। जब भी उसके घर की गली से होकर कोई गुजरता है तो वह कुत्ते की खाल और कंकाल को चबाने-चाटने लगता है। मोहल्लेवालों के आपत्ति जताने पर परिजन ने युवक को कमरे में बंद कर दिया। लोग युवक को मानसिक चिकित्सालय भिजवाने की मांग कर रहे हैं। बताया जाता है कि घटना वाले दिन युवक घर में अकेला था। उसके घर में छोटा भाई और मां है। दोनों घटना वाले दिन शादी में गए थे। युवक की करीब 3 साल से दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज भी ग्वालियर में चल रहा है। वह कमरे की खिड़की पर आकर अजीब बातें करता है। वो स्थानीय नेता के बारे में बातें करता नजर आता है।
मेरे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। सोशल मीडिया से पता चला। पुलिस पहुंची थी। युवक कमरे में बंद है। युवक विक्षिप्त है। पुलिस विक्षिप्त के लिए नहीं है, गुंडे, बदमाशों के लिए है।
प्रमोद साहू, थाना प्रभारी दबोह, भिंड
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भिंड
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भिंड,
मध्य प्रदेश,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद