Post Top Ad
Monday, March 21, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
उत्तर प्रदेश, अंत्येष्टि स्थलों पर चला 130 वें चरण का सफाई अभियान।
उत्तर प्रदेश, अंत्येष्टि स्थलों पर चला 130 वें चरण का सफाई अभियान।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु विगत 7 वर्षों से अनवरत अंत्येष्टि स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 20 मार्च 2022 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे से अंत्येष्टि स्थलों पर 130 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, समिति के सदस्यों ने सफाई यंत्रों के सहयोग से लगभग दो कुंतल कचरा व अपशिष्ट एकत्रित कर आग द्वारा नष्ट किया, उसके उपरांत यमुना तट पर स्थित विश्रांत पर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यमुना तट पर स्थित जानलेवा प्राचीन विश्रांत काफी क्षतिग्रस्त होकर खंडहर में तब्दील हो चुकी है, विगत वर्षों में विश्रांत के निकट यमुना नदी में स्नान करने गए कई लोग काल के गाल में समा गए, जबकि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के काफी लोग अपनी आस्था के चलते कई धार्मिक पर्वों पर आस्था की डुबकी लगाने यमुना तट पर आते हैं, गौरतलब है कि क्षतिग्रस्त विश्रांत पर स्नान के उपरांत महिलाओं को वस्त्र बदलने हेतु सुरक्षित स्थान नहीं है, समिति के सदस्यों ने क्षेत्रीय सांसद/विधायक व जिला प्रशासन से जनहित में यमुना तट पर विश्रांत के समीप शेड युक्त पर एक बड़ा बरामदा निर्माण कराने की मांग की हैं, जिससे धार्मिक पर्वो पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी, बैठक के उपरांत समिति के सदस्यों ने यमुना तट पर स्थित गंदगी से सराबोर स्नान कुंड की भी सफाई की, जहां अंत्येष्टि के उपरांत लोग स्नान व दिवंगत व्यक्ति को श्रद्धा सुमन के साथ तिलांजलि अर्पित करते हैं। अभियान व बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. ओमवीर सिंह, शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, नीरज पोरवाल, छैया त्रिपाठी, रानू पोरवाल, मनीष पुरवार, मिथुन मिश्रा, रमेश प्रजापति, अर्पित गुप्ता, अनिल पोरवाल, आनन्द गुप्ता, कपिल गुप्ता, आदित्य पोरवाल, शिवम गुप्ता, अजय पोरवाल, अर्पित दुबे एडवोकेट, सतीश पोरवाल, रज्जन वाल्मीकि आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।
एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा जिला प्रशासन/ग्राम पंचायत कस्बा-खानपुर से यमुना तट, औरैया पर स्थित अंत्येष्टि स्थल हेतु एक सोलर लाइट की मांग की गई थी जिसे ग्राम पंचायत खानपुर द्वारा यमुना तट पर स्थित राम झरोखा पर स्थापित किया गया। गौरतलब है कि वाहन दुर्घटनाओं या पोस्टमार्टम हुए शवों की अंत्येष्टियाँ कभी-कभी अंधेरा होने तक यमुना तट पर होती हैं, जिससे अंत्येष्टि में गए हुए लोगों को अंधेरा होने के कारण काफी असुविधा होती थी, अब यमुना तट पर सोलर लाइट से रोशनी होने पर लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान कस्बा खानपुर शफीक खां, सभासद छैया त्रिपाठी, अर्पित दुबे एडवोकेट आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद