Post Top Ad
Wednesday, March 30, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, लू भरी लपट चलना शुरू, अधिकतम तापमान 39 डिग्री, न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, सुबह 11 बजे ही चलने लगी लू।
रायसेन, लू भरी लपट चलना शुरू, अधिकतम तापमान 39 डिग्री, न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, सुबह 11 बजे ही चलने लगी लू।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। गर्मी के सीजन की शुरुआत में ही इस बार पसीने छूटने लगे हैं। मार्च के आखिर में ही गर्मी का असर इतना ज्यादा है कि लू भरी लपट चलना शुरू हो गई है। जबकि अभी अप्रैल-मई की भीषण गर्मी बाकी है। बुधवार को भी दिनभर गर्म हवाऐं चलती रही। वहीं मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर की हम मानें तो तीन-चार दिनों के भीतर औसत तापमान में और भी ज्यादा वृद्धि होने के आसार हैं। मौसम पूरी तरह साफ होने से मंगलवार और बुधवार को भी पूरे दिन तेज धूप रही। धूप का असर इतना ज्यादा था कि सुबह 11 बजे से ही गर्म हवाओं के थपेड़ों के साथ लू महसूस होने लगी। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हुई और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम में उमस का प्रतिशत बढ़ गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। दिन में 2 और शाम को 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के बावजूद दिन में आर्द्रता 65 प्रतिशत रही। इससे पूरे दिन उमस बनी रही। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 2.7 डिग्री अधिक रहा। बता दें कि एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में लू चलने का पूर्वानुमान है। बुधवार से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद