Post Top Ad
Thursday, March 31, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, पापी पेट की खातिर जान जोखिम में डालकर तपती दुपहरी में महिला कर रही हैरत अंगेज कर्तव्य।
रायसेन, पापी पेट की खातिर जान जोखिम में डालकर तपती दुपहरी में महिला कर रही हैरत अंगेज कर्तव्य।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के तहसील सिलवानी मुख्यालय की सड़कों पर इन दिनों चलता-फिरता मिनी सर्कस लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ढोलक, मंजीरों और ताशों हारमोनियम वादन कर खेल तमाशे दिखाने के लिए मजमा भीड़ जमा कर लेती है। सड़क किनारे दर्शकों की भीड़ देखते ही देखते जमा हो जाती है। महिला हथेली पर लेकर दिखा रही कर्तव्य। महिला के कांधे पर परिवार के 5 लोगों का पेट भरने की जिम्मेदारी है। महिला ने मीडिया कर्मियों को बताया कि उनके परिवार में 5 सदस्य हैं। मां-बाप सहित 2 बहनों समेत एक भाई के लालन-पालन की जवाबदारी उसके ही ऊपर है। सिलवानी नगर में गर्मी के मौसम का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा है। तेज चिल-चिलाती धूप में नंगे पांव बांस के सहारे बैलेंस बनाकर तार पर कर्तव्य दिखाते हुए चलती है तो दर्शक दांतों तले अंगुलियां दबाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। दर्शकों की तालियां वाह-वाह करते हुए पीटी जाती हैं। इसके बाद आकर्षक नृत्य कर दर्शकों का दिल जीत लेती है। महिला, दर्शक आशीष पांडेय, नरेंद्र सिंह, कमलेश जैन, पप्पू यादव, नीलेश आदि ने बताया कि महिला पेट की खातिर खेल तमाशे ऐसी तपती दुपहरी में भी हैरत अंगेज कारनामे दिखाकर लोगों को रोमांचित कर देते हैं। साथ ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी होता है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद