रायसेन/बरेली, संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ से पहले निकली शोभायात्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 24, 2022

रायसेन/बरेली, संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ से पहले निकली शोभायात्रा।

संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ से पहले निकली शोभायात्रा।

रायसेन/बरेली, संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ से पहले निकली शोभायात्रा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन ग्राम गुलबाड़ा में बुधवार से प्रारंभ हो चुका है। स्वर्गीय श्री प्यारेलाल पटेल एवं स्वर्गीय श्रीमती पूना बाई के वंश वृक्ष के परमधाम में अर्पित स्मृति में अनंत कोटि आशीर्वाद से प्रारंभ हो रही श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ पूर्व खेरापति हनुमान मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थी तो आगे-आगे पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत अपनी पत्नी के साथ सर पर श्रीमद् भागवत महापुराण शास्त्र धारण किए हुए चल रहे थे।


पीछे-पीछे कथावाचक रथ पर सवार श्री श्री 1008 श्री ब्रम्हचारी जी महाराज सब को आशीर्वाद देते हुए कृष्ण की भक्ति में रमे हुए थे। तो वही दूरदराज शहरों से बुलाए गए कलाकारों के द्वारा कृष्ण भगवान और राधा जी का रूप धारण किया हुआ था जो वाहन में नृत्य करते हुए चल रहे थे। विशाल शोभायात्रा ग्राम मार्गो से होती हुई कथा मंच तक पहुंची जहां पर सत्संग कथा वाचक ब्रह्मचारी जी का कथा के मुख्य यजमान पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत और सह परिवार के द्वारा पूजन अर्चना की गई। कथा वाचक ब्रह्मचारी जी ने कथा के प्रथम दिन श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का कथा पंडाल में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं को रसपान कराया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...