रायसेन, पगनेश्वर बेतवा पुल में हुए सुराख से वाहन चालकों में मची हड़कंप, मामले की पहुंची शिकायत; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 28, 2022

रायसेन, पगनेश्वर बेतवा पुल में हुए सुराख से वाहन चालकों में मची हड़कंप, मामले की पहुंची शिकायत; देखे विडियो।

पगनेश्वर बेतवा पुल में हुए सुराख से वाहन चालकों में मची हड़कंप, मामले की पहुंची शिकायत।

रायसेन, पगनेश्वर बेतवा पुल में हुए सुराख से वाहन चालकों में मची हड़कंप, मामले की पहुंची शिकायत।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर में हाइवे फोरलेन चौड़ीकरण, सौन्दर्यकरण का ठेका हरियाणा सड़क कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर पगनेश्वर गांव की बेतवा नदी के पुल में सुराख और दरार की खबर जैसे ही वाहन चालकों को मिली तो उनमें शाम तक हड़कंप मची रही। इस पुल में सुराख होने व दरार पड़ने की खबर नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अधिकारियों, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियो, सड़क कंपनी के ठेकेदार के कर्मचारियों को मिली तो उन्होंने बेतवा पुल मरम्मत कार्य कराने के लिए मौके पर पहुंचे।


5 घण्टे चला पुल मरम्मत कार्य

पगनेश्वर बेतवा नदी पुल में अचानक सुराख-दरार हो जाने से मरम्मत कार्य बड़े स्तर पर चलाया गया। तकनीकी कर्मचारियों, इंजीनियरों की मौजूदगी में पिचिंग कर गाडर फंसाकर सरिया से बेडल्डिंग कार्य कराया गया। बीच पुल पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया है। नेशनल हाइवे स्थित बेतवा नदी पुल पगनेश्वर पुल को लेकर शुरू से ही पुल पुलियाओं पर लोगों, वाहन चालकों ने घटिया निर्माण कार्य को लेकर सवाल ठेकेदार पर लगाए जा रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार मंत्री-सांसदों से लेकर अधिकारी इस मामले में बजाय कोई कार्रवाई करने के ठेकेदार को संरक्षण दिया जा रहा।

इनका कहना है...

हमें बेतवा नदी पगनेश्वर पुल में सुराख हो जाने की खबर मिली। हमने तकनीकी टीम को भेजकर लगभग 6 घण्टे मरम्मत कार्य कराया गया है।
किशन वर्मा, ईई पीडब्लूडी, रायसेन

वहीं इंजीनियर राजीव सिंह का कहना था कि जल्द ही पगनेश्वर बेतवा नदी पुल से यातायात स्टार्ट जल्द करवा दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...