जिस महिला को लोगों ने जिताकर मुखिया बनाया वह पति और बच्चो को छोड़ प्रेमी के साथ भागी, महिला मुखिया कुर्सी को मारी लात। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 21, 2022

जिस महिला को लोगों ने जिताकर मुखिया बनाया वह पति और बच्चो को छोड़ प्रेमी के साथ भागी, महिला मुखिया कुर्सी को मारी लात।

जिस महिला को लोगों ने जिताकर मुखिया बनाया वह पति और बच्चो को छोड़ प्रेमी के साथ भागी, महिला मुखिया कुर्सी को मारी लात।

जिस महिला को लोगों ने जिताकर मुखिया बनाया वह पति और बच्चो को छोड़ प्रेमी के साथ भागी, महिला मुखिया कुर्सी को मारी लात।

बिहार। सीतामढ़ी जिले में नवनिर्वाचित महिला मुखिया ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसे लेकर अब पूरा गांव परेशान है। ग्रामीणों को समझ में नहीं आ रहा है कि अब वो क्या करें। दरअसल पंचायत के लोगों ने विकास के नाम पर जिस महिला को वोट देकर मुखिया की कुर्सी पर बिठाया वो इश्क के चक्कर में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मुखिया की कुर्सी को लात मारकर महिला प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद पंचायत के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कन्हौली थाना क्षेत्र के खोपराहा पंचायत के लोगों ने पंचायत चुनाव में अपना कीमती वोट देकर महिला रेखा देवी को मुखिया बनाया था।

ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया पति से उन्हें जानकारी मिली की रेखा देवी अपने मुखिया पद और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई है। रेखा देवी के फरार होने के बाद गांव में आक्रोश है, घटना के बाद मुखिया पति ने गांव के ही दो भाइयों पर शादी की नीयत से अपनी मुखिया पत्नी को अगवा करने का मामला दर्ज कराया है। कन्हौली थाने में मुखिया पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखिया पति ने दो भाइयों के पिता को भी इस मामले में आरोपी बनाया है।

पुलिस के मुताबिक मुखिया रेखा देवी के दो बच्चे हैं, इस बार के पंचायत चुनाव में खोपराहा पंचायत के लोगों ने रेखा देवी पर विश्वास दिखाते हुए मुखिया बनाया था। रेखा देवी पिछले 9 मार्च को सुबह अपने घर से निकली और गायब हो गईं। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला, उसके बाद मुखिया पति ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग के मामले को उजागर करते हुए गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल महिला मुखिया का मोबाइल स्वीच ऑफ है, हालांकि पुलिस जांच में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...