Post Top Ad
Thursday, March 17, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, नवविवाहिता का शव घर में पड़ा मिलने पर मचा बवाल, मृतका के मायके वालों ने विरोध प्रदर्शन कर लगाया हत्या का आरोप।
रायसेन, नवविवाहिता का शव घर में पड़ा मिलने पर मचा बवाल, मृतका के मायके वालों ने विरोध प्रदर्शन कर लगाया हत्या का आरोप।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे/मिथलेश मेहरा, रायसेन।
रायसेन। जिले के उदयपुरा थाना अंतर्गत प्रियंका मालवीय (राय) निवासी कटनी घर में ही वमृत अवस्था में मिली। प्रियंका मालवीय के पति बृजेंद्र मालवीय ने एक्सीडेंट होने की बात कही। वही मृतिका प्रियंका मालवीय की मां, बहन और भाई ने प्रियंका के पति बृजेंद्र मालवीय पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टि मैं यही प्रतीत होता है कि प्रियंका मालवीय की हत्या बड़े ही सोची समझी प्लानिंग के तहत की गई है। मृतिका के परिजनों के अनुसार पति बृजेंद्र मालवीय और उनके ड्राइवर के द्वारा इस हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस पूरे मामले पर उदयपुरा थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा अपनी पूरी पैनी नजर रखे हुए हैं। मृतिका के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। मृतिका प्रियंका मालवीय का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा में पोस्टमार्टम के रखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक प्रियंका मालवीय निवासी कटनी की शादी बृजेंद्र मालवीय निवासी इटारसी के साथ लगभग 8 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के 6 माह बाद से ही बृजेंद्र मालवीय दहेज के लिए प्रियंका मालवीय को प्रताड़ित करने लगा। बृजेंद्र मालवीय के खिलाफ प्रताड़ना सहित कई मामले कोर्ट में विचाराधीन है। टीआई प्रकाश शर्मा का कहना है की इस हत्या के संदिग्ध मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद