रायसेन, ढोलनगाड़ों के बीच धुलेंडी पर्व पर निकला हुरियारों का जुलूस, रहा न कोई मलाल हुरियारों ने जमकर उड़ाया रंग गुलाल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Saturday, March 19, 2022

रायसेन, ढोलनगाड़ों के बीच धुलेंडी पर्व पर निकला हुरियारों का जुलूस, रहा न कोई मलाल हुरियारों ने जमकर उड़ाया रंग गुलाल।

ढोलनगाड़ों के बीच धुलेंडी पर्व पर निकला हुरियारों का जुलूस, रहा न कोई मलाल हुरियारों ने जमकर उड़ाया रंग गुलाल।

  • रंगों से सराबोर हुआ रायसेन शहर, गुलाल, अबीर से रंगा जनमानस।

रायसेन, ढोलनगाड़ों के बीच धुलेंडी पर्व पर निकला हुरियारों का जुलूस, रहा न कोई मलाल हुरियारों ने जमकर उड़ाया रंग गुलाल।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। दो सालों से कोरोना की मार के बाद आखिरकार होली का त्यौहार अपनी पुरानी रंगत में लौट ही आया। होलिका दहन से लेकर रंगोत्सव तक वही पुराना अंदाज देखने मिला, बल्कि कुछ ज्यादा ही उत्साह और उमंग दिखाई दिया। दो सालों की कसर लोगों ने एक दिन में ही निकाल डाली। रंगोत्सव में बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों ने खूब एक दूसरे को रंग लगाया, गुलाल उड़ाया और जमकर होली खेली।

रायसेन, ढोलनगाड़ों के बीच धुलेंडी पर्व पर निकला हुरियारों का जुलूस, रहा न कोई मलाल हुरियारों ने जमकर उड़ाया रंग गुलाल।

ढोल-ढमाकों के बीच डीजे साउंड व फाग गायन का भी शहर में कई जगह आयोजन किया गया। देर रात फिल्मी होली गीतों-धुनों पर लोग सपरिवार जमकर झूमे नाचे और खूब गुलाल उड़ाया। होलिका दहन होने के बाद भी आधी रात तक शहर की गलियां होली के गीतों से गूंजती रहीं। वहीं सुबह होते ही रंग-गुलाल लगाना और मस्ती शुरू हो गई।

रायसेन, ढोलनगाड़ों के बीच धुलेंडी पर्व पर निकला हुरियारों का जुलूस, रहा न कोई मलाल हुरियारों ने जमकर उड़ाया रंग गुलाल।

बच्चों, युवाओं ने दो साल बाद फिर रंगों से भरे गुब्बारे चलाए, पिचकारी से राहगीरों को रंगा। बड़े बुजुर्गों ने पुरानी यादें ताजा कीं। युवाओं ने गुलाल और पीली मिट्टी से खूब धमाल मचाया। नेताओं से लेकर कॉलोनियों, गली मोहल्ले की होलिका दहन समितियों तक में सामूहिक होली उत्सव मनाए गए। हुरियारों की टोलियां गली-गली घूमकर लोगों को रंग-गुलाल लगाती नजर आईं।

रायसेन, ढोलनगाड़ों के बीच धुलेंडी पर्व पर निकला हुरियारों का जुलूस, रहा न कोई मलाल हुरियारों ने जमकर उड़ाया रंग गुलाल।

कलेक्टर बंगले पर हुआ होली मिलन

रंगों के धुरेड़ी पर्व पर कलेक्टर बंगले पर जमा होली का रंग। यहां प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों सहित एसपी विकाश कुमार शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा, एसडीओपी अदिति भावसार, मीडिया कर्मी, पत्रकार आदि शामिल हुए।

रायसेन, ढोलनगाड़ों के बीच धुलेंडी पर्व पर निकला हुरियारों का जुलूस, रहा न कोई मलाल हुरियारों ने जमकर उड़ाया रंग गुलाल।

कलेक्टर अरविंद दुबे को माथे पर रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली, रंग पंचमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वहीं लजीज व्यंजनों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर फाग गीतों, होली गीतों पर अधिकारी-कर्मचारियों सहित पत्रकारों द्वारा ठुमके लगाए और जमकर झूमे-नाचे।

रायसेन, ढोलनगाड़ों के बीच धुलेंडी पर्व पर निकला हुरियारों का जुलूस, रहा न कोई मलाल हुरियारों ने जमकर उड़ाया रंग गुलाल।

इस मौके पर कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, टीआई कोतवाली आशीष सप्रे, नायब तहसीलदार शिवांगी खरे, पीआईयू के अधिकारी एके झा, दीपक संकत, डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद खान, कलेक्टर स्टेनो राकेश राघव आदि उपस्थित रहे।

रायसेन, ढोलनगाड़ों के बीच धुलेंडी पर्व पर निकला हुरियारों का जुलूस, रहा न कोई मलाल हुरियारों ने जमकर उड़ाया रंग गुलाल।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...