उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 24, 2022

उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित।

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित।

उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। औरैया कलैक्ट्रेट परिसर ककोर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। समस्त बाल विकास परियोजनाओं से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया व पोषाहार से निर्मित रेसिपी बनाकर स्टॉल लगाया गया। पोषण पखवाड़ा के अन्तर्गत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में बच्चों का वजन किया गया है। जनपद में विशिष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों संगीता, चन्द्रकान्ती कमलेश सहित 11 कार्यकत्रियों को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिये गये कि पोषण पखवाड़ा में कैलेण्डरवार समय से गतिविधियों को आयोजित कर भारत सरकार के पोर्टल पर समय से अपलोड करायें। पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी कहा गया कि यह जन जागरूकता का कार्यक्रम है अतः उनके द्वारा भी प्रतिभाग किया जायेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी के द्वारा बताया गया कि पोषण पखवाड़े में उच्चाधिकारियों के सम्मलित होने पर अभार व्यक्त किया गया व कन्वर्जेन्स के माध्यम से पोषण पखवाड़े को सफल किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में जिला  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्दना राम इकवाल यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार, परियोजना निदेशक हरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप वर्मा एवं आई.सी.डी.एस. विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...